*पेट्रोल का अवैध परिवहन करने वाले ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में*

कटनी।पेट्रोल का अवैध परिवहन करने वाले ढीमरखेड़ा पुलिस की गिरफ्त में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध परिवहन के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया एवं एस डी ओ पी  स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी एवं थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन में चौकी सिलौडी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस द्वारा अवैध रूप से पैट्रोल का परिवहन करने वाले आरोपियों को अपनी गिरफ्त में लिया है। आपको बता दें कि दिनांक 28.05.2026 को चौकी सिलौड़ी थाना ढीमरखेड़ा पुलिस को मुखबिर की सूचना मिली कि ग्राम गोपालपुर तिराहा के पास से एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी में अवैध रूप से पेट्रोल रखा हुआ है। मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए मौके पर पहुंचकर एक सफेद रंग की बोलेरो वाहन को पकड़ा गया और उक्त वाहन को चैक किया जिसमें 7 कैन पैट्रोल, प्रत्येक कैन में 50 ली पेट्रोल, कुल 350 लीटर, कीमती करीब 35000/रु. होना पाया गया। वाहन में आरोपी बोलेरो चालक मनोज साहू पिता नन्हेलाल साहू उम्र 47 नि ग्राम बम्हनी थाना उमरिया पान जिला कटनीऔर साथ में रामकेश पिता भारतलाल नि ग्राम बम्हनी थाना उमरिया पान जिला कटनी को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया। आरोपियों के पास पेट्रोल परिवहन करने के कोई वैद्य दस्तावेज प्राप्त नहीं हुए। आरोपियों के द्वारा ज्वलनशील पदार्थ उपेक्षा एवं लापरवाही पूर्णतः वाहन में परिवहन करने पाए जाने पर धारा 3,7 EC एक्ट एवं धारा 287 BNS के तहत जप्त के कब्जा पुलिस लिया गया। जप्तशुदा वाहन बोलेरो को सुरक्षार्थ चौकी परिसर में खड़ा कराया गया है

*विशेष भूमिका* – इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी अनिल कुमार पाण्डेय , प्रधान आरक्षक अतुल शर्मा , आरक्षक रामसेवक विश्वकर्मा की विशेष भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)