*रोशन नगर में विकास कार्यों को मिली नई गति, सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन संपन्न महापौर, क्षेत्रीय पार्षद एवं जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में वार्डवासियों को मिली बेहतर जल निकासी व्यवस्था की सौगात महापौर ने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग एवं क्षेत्र को स्वच्छ बनाए रखने की अपील की*

कटनी-नगर निगम कटनी द्वारा शहर के विभिन्न वार्डों में मूलभूत अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के उद्देश्य से लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इसी क्रम में श्रीरामजानकी हनुमान वार्ड अंतर्गत रोशन नगर में कमल होटल के पीछे विभिन्न स्थानों पर लगभग 15 लाख रुपये की लागत से निर्मित होने वाले सी.सी. नाली निर्माण कार्य का भूमिपूजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम में महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी, क्षेत्रीय पार्षद रागिनी मनोज गुप्ता एवं एमआईसी सदस्यों की विशेष उपस्थिति में वार्ड के नागरिक अर्जुन अहिरवार एवं पुरुषोत्तम गौतम द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ भूमिपूजन की प्रक्रिया संपन्न कराई गई।

इस अवसर पर महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि बेहतर सड़क, नाली एवं स्वच्छता व्यवस्था किसी भी क्षेत्र के समुचित विकास की आधारशिला होती है। नगर निगम का प्रयास है कि प्रत्येक वार्ड में अधोसंरचना संबंधी सुविधाओं को मजबूत किया जाए ताकि नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या आमजन के लिए परेशानी का कारण बनती है। इस सी.सी. नाली निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगी तथा गंदगी एवं जलभराव जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी।आपने नागरिकों से विकास कार्यों में सहयोग करने एवं नगर को स्वच्छ एवं व्यवस्थित बनाए रखने की अपील भी की।

क्षेत्रीय पार्षद ने श्रीमती रागिनी गुप्ता ने कहा कि वार्डवासियों द्वारा लंबे समय से क्षेत्र में बेहतर नाली व्यवस्था की मांग की जा रही थी, जिसे प्राथमिकता के साथ स्वीकृत कराया गया है। उन्होंने कहा कि वार्ड के समग्र विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं तथा आगे भी क्षेत्र की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्य कराए जाते रहेंगे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने नगर निगम द्वारा कराए जा रहे विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के विस्तार से आमजन को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। नागरिकों ने उम्मीद जताई कि आगामी समय में भी वार्ड में इसी प्रकार विकास कार्यों को गति मिलेगी।

भूमिपूजन कार्यक्रम में एम.आई.सी. सदस्य डॉ. रमेश सोनी, सुभाष शिब्बू साहू, बीना बैनर्जी , पार्षद शकुंतला सोनी, सीमा श्रीवास्तव, पूर्व पार्षद एडवोकेट मनोज गुप्ता, विजु पंचम दहिया, प्रीतम सिंह, रजनीश, संतोष श्रीवास्तव, अधिवक्ता राजेश चावरे सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित नागरिकों द्वारा जनप्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)