*गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ, डोमा परिसंघ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने बलिदान भूमि पर कैंटीन खोलने का किया विरोध, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा*

कटनी।गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ, डोमा परिसंघ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं अन्य सामाजिक संगठनों ने बलिदान भूमि पर कैंटीन खोलने का किया विरोध, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा डोमा परिसंघ जिला कटनी के जिलाध्यक्ष पूर्णेश उइके ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि अमर शहीद राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह बलिदान स्थल संग्रहालय के सामने गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ डोमा परिसंघ गोंडवाना गणतंत्र पार्टी एवं अन्य सामाजिक संगठनों जबलपुर के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय धरना राजा शंकर शाह कुंवर रघुनाथ शाह संग्रहालय बलिदान स्थल गोंडवाना चौक जबलपुर में दिनांक 4 जून 2026 को संपन्न हुआ जिसमें डोमा परिसंघ, बहुजन एकता मोर्चा, भीम आर्मी, अन्य सामाजिक संगठनों के अनेक पदाधिकारियों ने भाग लिया इस संबंध में 5 सूत्री मांग पत्र जिसमें गोंडवाना शहीद राजाओं के नाम से 52 फिट का कीर्ति स्तंभ बनाया जाए, गोंडवाना साम्राज्य के प्रतीक चिन्ह हाथी पर शेर प्रतीक चिन्ह लगाकर एक प्रवेश द्वार बनाया जाए, आदिवासियों के उत्थान कल्याण एवं उत्थान की रक्षा हेतु एक सामाजिक भवन एवं कार्यालय बनाया जाये, 1857 की क्रांति में आदिवासी बलिदानियों के इतिहास के संरक्षण हेतु एक लाइब्रेरी का गठन किया जाये, गोंडवाना साम्राज्य के राजाओं के जो अस्त्र-शस्त्र कोलकाता म्यूजियम में रखे हैं उन्हें तत्काल लाकर इस संग्रहालय में स्थापित किया जाए तथा संग्रहालय में प्रस्तावित कैंटीन को ना बनाया जाए इस संबंध में ज्ञापन कार्यपालिक मजिस्ट्रेट/ तहसीलदार रांझी को राष्ट्रपति के नाम सोपा गया।
इस अवसर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव अमानसिंह पोर्ते, किशोरीलाल भलावी, संभागीय अध्यक्ष, गढ़ा गोंडवाना संरक्षण संघ, नेमसिंह मरकाम, जिलाध्यक्ष, अजय झारिया, कार्यवाहक जिलाध्यक्ष , उत्तम सिंह ताराम, सखावत खान, जिलाध्यक्ष, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी, खेमराज झारिया, राष्ट्रीय अध्यक्ष, सरमन रजक,राधे झारिया,बहुजन चेतना विकास मोर्चा,संजू झारिया अध्यक्ष, भीम आर्मी, ने संबोधित किया।एड. बालकिशन चौधरी, सूरज चौधरी, जगदीश नन्हेट,राजेन्द्र चौधरी,नंदलाल उईके, जिलाध्यक्ष बालाघाट, पूर्णेश उईके, जिलाध्यक्ष परिसंघ, कटनी, राजेंद्र कापसे,मुक्तेश्वर राव का विशेष सहयोग रहा।एवं सामाजिक संगठनों के डी.एल.कोर्चे, कलावती मार्को विमल अगरिया, मंगला,अंजना इनवाती,कौशल्या उईके, मनु सिंह मरावी, ग्रीस मराठा, सम्राट देवेंद्र, रामनाथ सिंह धुर्वे ,अनिल परस्ते, घनश्याम बादीवा, अखिलेश धुर्वे,एड राकेश चौधरी, एड. गोपी चौधरी,परमलाल धुर्वे, मरावी, एड. धीरज सिंह ठाकुर,एम.एल..मर्सकोले, बी.एल.बरकड़े, आर्यन चौधरी, श्रेयांश त्रिपाठी, सुशांत त्रिपाठी अरमान चौधरी,राधा मरकाम,आकाश चौधरी, लाल साहब,पंडा बालसिंह मरावी, आदि सैकड़ों की संख्या में धरने में सम्मिलित हुए।
सभा का संचालन नेमसिंह मरकाम एवं आभार अजय झारिया ने किया।प्रति,
संपादक  समस्त समाचार पत्र कटनी
सादर प्रकाशनार्थ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)