पुलिस की संवेदनशील एवं सराहनीय पहल पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (IPS) के निर्देशन में जिले में मानवता, पशु-प्रेम एवं संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति तथा मूक पशुओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।

कटनी पुलिस की संवेदनशील एवं सराहनीय पहल
पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा (IPS) के निर्देशन में जिले में मानवता, पशु-प्रेम एवं संवेदनशील पुलिसिंग को बढ़ावा देने हेतु सभी पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारियों को प्रत्येक वर्ग के व्यक्ति तथा मूक पशुओं के प्रति सहानुभूतिपूर्ण व्यवहार करने के निर्देश दिए गए हैं।
इन्हीं निर्देशों के पालन में बीती रात्रि खमतरा रोड, ढीमरखेड़ा पर एक गाय ने बछड़े को जन्म दिया। नवजात बछड़ा सड़क के बीच होने के कारण दुर्घटना की आशंका बनी हुई थी। इसी दौरान कुछ आवारा कुत्तों द्वारा दूधमुंहे बछड़े पर हमला करने का प्रयास किया जा रहा था।
रात्रि गश्त के दौरान थाना ढीमरखेड़ा के सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र तिवारी की नजर इस घटना पर पड़ी। उन्होंने तत्काल मौके पर पहुंचकर बछड़े को कुत्तों के हमले से सुरक्षित बचाया तथा गाय एवं उसके नवजात बछड़े को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
कटनी पुलिस की यह मानवीय पहल न केवल कर्तव्यनिष्ठा का परिचायक है, बल्कि मूक पशुओं के प्रति संवेदनशीलता और सेवा भाव का भी उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत करती है। यह दृश्य वास्तव में “गौ सेवा एवं जनसेवा के प्रति कटनी पुलिस की प्रतिबद्धता” को दर्शाता है, जिसकी क्षेत्रवासियों द्वारा सराहना की जा रही है।
“सेवा, सुरक्षा और संवेदनशीलता — यही है कटनी पुलिस की पहचान।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)