गहोई एकता मंडल कटनी के तत्वावधान में शासकीय जिला अस्पताल कटनी में सेवा एवं मानवता को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कटनी।गहोई एकता मंडल कटनी के तत्वावधान में शासकीय जिला अस्पताल कटनी में सेवा एवं मानवता को समर्पित एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत अस्पताल में भर्ती मरीजों, उनके परिजनों तथा नवजात शिशुओं के लिए आवश्यक सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर मरीजों एवं जरूरतमंद लोगों को भोजन की थालियां, टोस्ट, बिस्किट, मठा एवं मिठाई वितरित की गई। वहीं नवजात शिशुओं को कपड़े, मच्छरदानियां एवं अन्य उपयोगी सामग्री प्रदान की गई ।
गहोई एकता मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज के जरूरतमंद एवं असहाय वर्ग के सहयोग से और ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से समाज में संवेदनशीलता एवं मानवता की भावना को बल मिलता है।
इस सेवा अभियान को सफल बनाने में शासकीय जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. यशवंत वर्मा एवं अस्पताल के समस्त चिकित्सकीय तथा गैर-चिकित्सकीय स्टाफ का भरपूर सहयोग प्राप्त हुआ। मंडल ने उनके सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में गहोई एकता मंडल के पदाधिकारी शिल्पी सोनी टंडन, रीता सेठिया, मति मनीषा कनकने, स्नेह लता सेठिया,अर्चना कनकने, उदिता चौदहा , रश्मि मसुहरा, प्रीति सुहाने, प्रियंका सेठिया, संगीता कनकने, कुमुद चौदहा, नीतू कनकने, मीता चौदहा, आभा नौगरहिया, रीना आनंद चौदहा, आरती त्रिसोलिया, रीना चौदहा, सारिका कनकने, एवं वरिष्ठ संघ से श्री केशव छिरोल्या भगवान दास गुप्ता, नवयुवक मंडल से राहुल सुहाने, अनुराग सोनी , सृजन चौदहा एवं अन्य समाजसेवी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। उपस्थित सभी लोगों ने भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सेवा कार्यों को निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)