ढीमरखेड़ा पुलिस ने अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बनाने वालों पर की ताबड़तोड़ कार्रवाई

कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी आईपीएस अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले में अवैध शराब के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में दिनांक 16.06.2026 को थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा महिमा रंघुवंशी को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम कचनारी (सिलौड़ी) निवासी एक व्यक्ति अपने खेत में अवैध हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाकर विक्रय कर रहा है। सूचना की तस्दीक एवं कार्रवाई हेतु सहायक उप निरीक्षक विजेन्द्र तिवारी, प्रधान आरक्षक मनोज सिंह एवं आरक्षक गंधर्व द्वारा मौके पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान आरोपी पुरन पिता शुक्रल सिंह, उम्र 40 वर्ष, निवासी कचनारी (सिलौड़ी) के कब्जे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद कर जप्त की गई तथा उसके विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध किया गया।
साथ ही आरोपी के खेत में संचालित अवैध हाथ भट्टी एवं शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट किया गया तथा लगभग 01 क्विंटल महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कराया गया। ढीमरखेड़ा पुलिस की इस प्रभावी कार्रवाई से अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कड़ा संदेश गया है तथा क्षेत्र में अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस बल :
सहायक उप निरीक्षक विजेन्द्र तिवारी
प्रधान आरक्षक मनोज सिंह
आरक्षक गंधर्व थाना ढीमरखेड़ा, जिला कटनी (म.प्र.)
“अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई, जनता की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता”.

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)