पुरूषोत्तम मास की अमावस्या पर सर्वधर्म समभाव जनहितार्थ धार्मिक भ्रमण माँ नर्मदा के दर्शन व स्नान कर अर्जित किए पुण्य लाभ समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने माँ नर्मदा से सबके जीवन मंगलमय की कामना की 

कटनी/ कई वर्षों के बाद आये अधिमास यानी पुरूषोत्तम मास के अंतिम सप्ताह अमावस्या पर सर्वधर्म जनसेवा समभाव जनहितार्थ धार्मिक भ्रमण समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी सहित अन्य सम्मानित मातृशक्तियों के साथ मिलकर माँ नर्मदा के दर्शन व स्नान कर आत्मीय भव्य पिकनिक का आयोजन किया .इस पुनीत पावन अवसर पर समिति की सभी सखियों ने सर्वप्रथम माँ नर्मदा के दर्शन प्राप्त किए तत्पश्चात प्रभु भोलेनाथ और समस्त देवी देवताओ की विधिवत पूजा-पाठ कर दीपदान किया और समस्त प्रियजनों के जीवन स्वास्थ्य मंगलमय और सुखमय जीवन व्यतीत चक्करों मंगलकामना की .. और आसपास के स्वच्छ वातावरण प्राकृतिक सौंदर्य माँ नर्मदा की गोद में सुकून और खुशियों बीच बडे हर्षोल्लास के साथ मिलकर कुछ खास पलों को महसूस करते हुए प्रेम स्नेह भक्तिभाव का अनोखा संगम स्थल पर हंसी-मजाक और खुशी के साथ मिलकर समय व्यतीत किए किए उक्त अवसर पर सभी सखियों और बच्चों ने एक साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों और माँ नर्मदा का प्रसाद ग्रहण किया..इस पुनीत पावन मास पर समाजसेवी व अधिवक्ता रेखा अंजू तिवारी ने कहा कि–ऐतिहासिक पुरूषोत्तम मास मे तीर्थ यात्रा करने से कई हजार गुना फल भक्तों को प्राप्त होता हम सब बहुत सौभाग्यशाली है जो ऐसे दिव्य भव्य दर्शन माँ नर्मदा के दर्शन किए और जिससे हमारे दिल दिमाग तन मन सभी को मंत्रमुग्ध कर दिए उक्त अवसर पर विशेष सराहनीय सहयोग डाॅ उर्मिला साई प्रीत ने अपने विचार व्यक्त किए और कहा कि ऐसे धार्मिक भ्रमण से महिलाओ में आध्यात्मिक चेतना जागृत होती है और आपसी स्नेह प्रेम बढ़ता है इस भ्रमण यात्रा में मुख्य रूप से शामिल रिटायर फौजी प्रमोद जोशी ,समाजसेवी सुश्री लता खरे,सुश्री अदिती तिवारी श्रीमति ज्योति जोशी,सुश्री शकुंतला जोशी सहित नन्हे मुन्ने नटखट टोली हर्षित जोशी,करलव जोशी नन्ही परी मुस्कान सहित अन्य भक्तगणों और श्रद्धालु की उपस्थित रही..

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)