सेवा दिवस के रूप में मनाया गया राहुल गांधी का जन्मदिवस।एनएसयूआई द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन,महिला कांग्रेस ने वृद्ध आश्रम में बांटे फल,स्वल्पहार।

कटनी।देश के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर एनएसयूआई एवं महिला कांग्रेस में सेवा दिवस के रूप में मनाया।जहाँ एनएसयूआई ने जिला अस्पताल कटनी में रक्त दान शिविर का आयोजन कराया तो दूसरी ओर महिला कांग्रेस ने वृद्ध आश्रम में फल एवं स्वल्पाहार बांटा।जानकारी देते हुए जिला एनएसयूआई अध्यक्ष शुभम मिश्रा ने बताया की आज समूचे प्रदेश में एनएसयूआई द्वारा देश के जननायक राहुल गांधी के जन्मदिन पर रक्त दान शिविर का आयोजन किया है,युवाओं में जमकर उत्साह देखने को मिल रहा है,जिस प्रकार राहुल गांधी देश में युवाओं की आवाज़ सड़क से सदन तक उठा रहें है,चाहे नीट पेपर लीक का मुद्दा हो या बेरोजगार युवाओं को नौकरी देने की मोदी सरकार की झूंठी घोषणा हो हर मुद्दे पर राहुल गांधी युवाओं की आवाज़ प्रमुखता से उठा रहे है।कटनी में भी युवाओं ने बड़ी संख्या में रक्त दान कर राहुल गांधी का जन्मदिन केक काटकर मिठाई बांट कर मनाया है।महिला कांग्रेस की प्रदेश महासचिव सौम्या राँधेलिया ने बताया की आज महिला कांग्रेस कटनी द्वारा बच्चन नायक वृद्ध आश्रम में बुजुर्ग जनों के बीच फल एवं स्वल्पाहार वितरित कर केक काटकर सभी ने राहुल गांधी के दीर्घायु होने की कामना की।उन्होंने बताया कि जिस प्रकार देश में घरेलू सिलेंडर तेजी से महंगा हो रहा है रोज़मर्रा की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे है राहुल गांधी लगातार हर वर्ग की लड़ाई लड़ रहे है।कार्यक्रम द्वय में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस ग्रामीण अध्यक्ष सौरभ सिंह,प्रदेश युवा कांग्रेस सचिव दिव्यांशु मिश्रा अंशु,वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल पांडेय,पूर्व पार्षद राहुल पटेरिया,एनएसयूआई प्रदेश सचिव अजय खटिक,मुंडवारा विधानसभा अध्यक्ष सचिन गर्ग,ब्लॉक अध्यक्ष यश यादव,दिग्विजय सिंह,रवींद्र कुदराहा,मीनाक्षी बलवी,रश्मि अग्रवाल,नीरा सोनी,मनीषा सोलंकी,शशांक कछवाहा,शिवेंद्र सिंह,यदुवेंद्र सिंह समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)