कटनी। पुलिस अधीक्षक कटनी आईपीएस अभिनय विश्वकर्मा के नेतृत्व में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में जिले के समस्त थाना प्रभारियों को चोरी एवं गुम मोबाइल संबंधी मामलों में त्वरित कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया था। उक्त निर्देशों के पालन में थाना ढीमरखेड़ा प्रभारी निरीक्षक महिमा रघुवंशी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा तत्परता दिखाते हुए लगभग ₹20,000 कीमत का वीवो मोबाइल खोजकर प्रार्थी को वापस दिलाया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण थाना ढीमरखेड़ा में आवेदक राकेश तिवारी निवासी ग्राम जिन्ना पिपरिया द्वारा सूचना दी गई कि उनके पिता सुरेश तिवारी किसी कार्य से कुमार मोहल्ला गए थे, जहां उनका वीवो कंपनी का मोबाइल फोन कहीं गुम हो गया। सूचना प्राप्त होते ही थाना प्रभारी द्वारा मोबाइल की तलाश एवं पतारसी हेतु सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार तिवारी, प्रधान आरक्षक शुभचन्न यादव एवं आरक्षक अमित शुक्ला को लगाया गया।
पुलिस टीम ने ग्राम जिन्ना पिपरिया के प्रजापति मोहल्ला सहित विभिन्न स्थानों पर बारीकी से पूछताछ की। इसी दौरान ग्राम निवासी हेमंतलाल कुम्हार ने पुलिस को बताया कि उन्हें उक्त मोबाइल मिला था तथा वे उसके वास्तविक मालिक की जानकारी प्राप्त करने का प्रयास कर रहे थे।
पुलिस द्वारा मौके पर राकेश तिवारी को बुलाकर मोबाइल की पहचान कराई गई। आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने पर मोबाइल उन्हें सुपुर्द किया गया। मोबाइल मिलने की खुशी में राकेश तिवारी ने पुलिस की उपस्थिति में हेमंतलाल कुम्हार को ₹400 नगद पारितोषिक प्रदान किया।
ढीमरखेड़ा पुलिस की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से गुम हुआ मोबाइल शीघ्रता से मिलने पर ग्राम जिन्ना पिपरिया के नागरिकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस की सराहना की। सराहनीय भूमिका
निरीक्षक महिमा रघुवंशी, थाना प्रभारी ढीमरखेड़ा
सहायक उप निरीक्षक विजेंद्र कुमार तिवारी
प्रधान आरक्षक शुबच्च्न यादव
आरक्षक अमित शुक्ला
उक्त संपूर्ण कार्रवाई में उपरोक्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहनीय भूमिका रही।
ढीमरखेड़ा पुलिस की तत्परता से खोया हुआ मोबाइल प्रार्थी को मिला वापस

