कटनी टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत की बैठक आयोजित, संगठन को मजबूत करने पर हुआ मंथन

कटनी। कटनी टैक्सी यूनियन कल्याण समिति संपूर्ण भारत के अंतर्गत कटनी में राष्ट्रीय पदाधिकारियों का आगमन हुआ। इस अवसर पर संगठन को मजबूत करने एवं आगामी कार्ययोजना को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई।
बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंह चौहान इंदौर से पहुंचे। उनके साथ राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष एजाज घोड़ी, राष्ट्रीय सचिव आकाश सोलंकी, जबलपुर से राष्ट्रीय संगठन मंत्री नीरज दुबे, राष्ट्रीय संयुक्त सचिव पवन कुमार श्रीवास तथा मध्य प्रदेश संपर्क प्रमुख दीपक लोधी सहित राष्ट्रीय टीम कटनी पहुँची। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, टैक्सी चालकों के हितों की रक्षा तथा संगठन को आगे बढ़ाने के विषय पर विस्तृत चर्चा की गई। राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने कटनी इकाई के सदस्यों में नई ऊर्जा एवं उत्साह का संचार किया।
कार्यक्रम का आयोजन कटनी संरक्षक सोनू गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। बैठक में कटनी टीम के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सक्रिय सहभागिता रही।
इस अवसर पर मध्य प्रदेश संगठन मंत्री दीपक पटेल, मध्य प्रदेश महामंत्री अरुण कुशवाहा, जिला कार्यवाहक अध्यक्ष तुषार पटेल, जिला महामंत्री विवेक शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी सागर शुक्ला सहित बड़ी संख्या में टैक्सी चालक भाई उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन कटनी जिला अध्यक्ष दीपक पटेल द्वारा किया गया।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)