कटनी।कांग्रेस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार बैठकों का दौर जारी है। वहीं कांग्रेस की विचारधारा से प्रभावित लोगों को पार्टी से जोड़ते हुए संगठन में दायित्व सौंपे जा रहे हैं।साथ ही वरिष्ठ पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाने के उद्देश्य उन्हें सम्मानित किया जा रहा है।जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व विधायक कुंवर सौरभ सिंह रविवार को जिले की विजयराघवगढ़ विधानसभा में ब्लाक, मंडलम तथा ग्राम समितियों के गठन को लेकर पार्टी के पदाधिकारियों एवं वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने पर जोर दिया। विजयराघवगढ़ विधानसभा मुख्यालय में आयोजित बैठक में कांग्रेस पदाधिकारियों ने वरिष्ठ कांग्रेस जनों का सम्मान करते हुए ब्लाक, मंडलम और ग्राम स्तर समितियां गठित कर पार्टी के संगठन मजबूत बनाने बल दिया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष कुंवर सौरभ सिंह ने पार्टी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि आगामी दिनों में त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनाव होने हैं ऐसे में संगठन को मजबूत करने हेतु पार्टी की विचारधारा से प्रभावित लोगों को अधिक से अधिक संख्या में जोड़ते हुए पार्टी क दायित्व सौंपे जिससे पार्टी जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत हो सके।वहीं दूसरी ओर विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत कैमोर में भी पार्टी कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई थी।इस बैठक में विधानसभा प्रभारी मयंक त्रिपाठी, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष गणेशराव, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नीरज सिंह बघेल, संदीप बाजपेयी, शक्ति तिवारी, संगठन महामंत्री जितेन्द्र सिंह, बब्लू खान, श्रीकांत गुप्ता सहित बड़ी संख्या पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कांग्रेस द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के उद्देश्य से लगातार बैठकों का दौर जारी है।

