कटनी।नगर के प्रतिष्ठित युवा समाजसेवी एवं जीव जंतुओं के रक्षक सर्प विशेषज्ञ सतीश सोनी द्बारा मानवसेवा -जीवजंतुओं की सेवा में अनुकरणीय कार्य किया जा रहा हैं।सोमवार की सायं ख्यातिलब्ध हास्य व्यंग्य साहित्यकार श्री मनोहर मनोज के निवास पर एक करीब 6फीट लंबा जहरीला कोबरा पकडा,काला कोबरा को पकडने में भारी मशक्कत की गयी।इसके पूर्व दो दिन पहले समाजसेवी सतीश सोनी ने
एक एक दिन छोडकर डरावने गुहेरे को पकडा ।घर में जहरीले जीव घुसने की श्री सोनी को तत्काल सूचना दी गयी तो चंद मिनिटों में घर पहुंचकर उन्होंने अथक परिश्रम के बाद अंतत:पलक झपकते ही गुहेरे एवं कोबरा सर्प को पकड लिया।।तेज स्पीड के साथ भागने वाले कोबरा एवं गुहेरा को पकडना बेहद कठिन होता है।गुहेरे एवं कोबरा के पकडे जाने के बाद परिवार के लोगों ने राहत की सांस ली और डर दहशत खत्म हुई।इसके पहले भी सतीश सोनी द्बारा यहां करीब 7फीट लंबा घोडापछाड सर्प पकडा था।
आपको बता दे श्री सोनी द्बारा समाजसेवा के लिये विगत लंबे समय से दृढ संकल्प के साथ कार्य किया जा रहा उनके नेक कार्य के प्रति समाजसेवी संस्थाओं द्बारा उन्हें सम्मानित भी किया गया है।निस्वार्थ भाव से सेवा कार्य में जुटे सतीश सोनी द्बारा जीव जंतुओं को पकडकर सुरक्षित जंगली इलाके में छोड दिया जाता है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)