*पलक झपकते ही मोबाइल पार करने वाला शातिर चोर कोतवाली पुलिस की गिरफ्त में 01 लाख रू मूल्य के 05 चोरी के मोबाइल फोन बरामद, एक ही रात में दो ट्रकों को बनाया था निशाना*

कटनी कोतवाली पुलिस ने मोबाइल चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर चोर को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी के कब्जे से लगभग 01 लाख रू मूल्य के 05 मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं। आरोपी बेहद सफाई से सो रहे वाहन चालकों एवं खलासियों के ट्रकों से मोबाइल चोरी कर फरार हो जाता था।ट्रक के केबिन से चोरी हुए थे मोबाइल दिनांक 23 जून 2026 को फरियादी अरुण यादव, निवासी ग्राम डोंगी जिला छतरपुर ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक में हेल्पर का कार्य करता है। 22 जून की रात उसने अपना ट्रक नदीपार स्थित चाण्डक पेट्रोल पंप के सामने खड़ा किया था। ट्रक के केबिन में चार्जिंग पर लगा वीवो कंपनी का मोबाइल फोन सुबह गायब मिला। मामले में *अपराध क्रमांक 683/26 धारा 303(2) बीएनएस* के तहत प्रकरण दर्ज किया गया। इसी दिन फरियादी अनुज कुमार अहिरवार, निवासी अजयगढ़ जिला पन्ना ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह ट्रक में खलासी का कार्य करता है। उसने अपना ट्रक मुड़वारा स्टेशन के पास साइकिल स्टैंड के सामने खड़ा कर रात में विश्राम किया था। सुबह उठने पर ट्रक के केबिन में रखा वन प्लस कंपनी का मोबाइल फोन चोरी पाया गया। इस संबंध में *अपराध क्रमांक 685/26 धारा 303(2) बीएनएस* पंजीबद्ध किया गया। मुखबिर की सूचना पर दबोचा गया आरोपी एक ही दिन में हुई दो मोबाइल चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए कोतवाली पुलिस ने तत्काल मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया। इसी दौरान सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक मुड़वारा रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बेहद कम कीमत पर महंगे मोबाइल फोन बेचने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को देखकर संदिग्ध युवक भागने लगा, लेकिन घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 05 मोबाइल फोन बरामद हुए।पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम कुंदन चौधरी (24 वर्ष) निवासी राहुल बाग, निमिया मोहल्ला, थाना कोतवाली जिला कटनी बताया। बरामद मोबाइल फोनों के संबंध में संतोषजनक जवाब नहीं दे पाने पर सख्ती से पूछताछ की गई, जिसमें उसने चाण्डक पेट्रोल पंप के सामने खड़े ट्रक से वीवो मोबाइल तथा मुड़वारा स्टेशन के पास खड़े ट्रक से वन प्लस मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। साथ ही उसने पूर्व में चोरी किए गए तीन अन्य मोबाइल फोन भी अपने कब्जे में होना बताया।05 मोबाइल फोन बरामद* पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 05 मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 01 लाख रू है। बरामद मोबाइलों में—
03 वीवो कंपनी के मोबाइल,
01 वन प्लस कंपनी का मोबाइल,
01 रियलमी कंपनी का मोबाइल शामिल हैं।चोरी के दोनों प्रकरणों के मोबाइल संबंधित अपराधों में बरामद किए गए हैं, जबकि अन्य तीन मोबाइलों को विधिसम्मत कार्रवाई के तहत जब्त किया गया है। उनके वास्तविक स्वामियों की जानकारी साइबर सेल की सहायता से जुटाई जा रही है। नशे की लत पूरी करने के लिए करता था चोरी* थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राखी पाण्डेय ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी एक शातिर मोबाइल चोर है तथा नशे का आदी है। आरोपी ने एक ही रात में अलग-अलग स्थानों पर खड़े दो ट्रकों के केबिन से मोबाइल चोरी की घटनाओं को अंजाम दिया था। पूछताछ में अन्य चोरी की वारदातों से जुड़े महत्वपूर्ण सुराग भी मिले हैं। आरोपी * कुंदन चौधरी पिता कोदूलाल चौधरी, उम्र 24 वर्ष, निवासी राहुल बाग, निमिया मोहल्ला, थाना कोतवाली, । पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक राखी पाण्डेय, सहायक उपनिरीक्षक दीपेन्द्र शर्मा तथा प्रधान आरक्षक नीरज तिवारी की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)