शासकीय कन्या महाविद्यालय, में  सतीश शुक्ला का सेवानिवृत्ति समारोह संपन्न

कटनी।शासकीय कन्या महाविद्यालय,  में पदस्थ  सतीश शुक्ला, प्रयोगशाला परिचारक, दिनांक 30 जून 2026 को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्त हुए। इस अवसर पर महाविद्यालय परिवार द्वारा उनके सम्मान में गरिमामय एवं भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। सतीश शुक्ला ने अपनी शासकीय सेवायात्रा का शुभारंभ 14 जून 1988 को शासकीय आदर्श विज्ञान महाविद्यालय, रायपुर में प्रयोगशाला परिचारक के रूप में किया। इसके पश्चात 10 जुलाई 1990 को स्थानांतरण उपरांत उन्होंने शासकीय कन्या महाविद्यालय, कटनी में अपनी सेवाएँ प्रारंभ कीं। चार दशकों से अधिक समय तक उन्होंने पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं समर्पण के साथ अपने दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया। उनकी सेवायात्रा केवल एक शासकीय दायित्व नहीं, बल्कि कर्मनिष्ठा, कर्तव्यपरायणता एवं उत्कृष्ट कार्यसंस्कृति का प्रेरणादायी उदाहरण रही है।
अपने सेवाकाल के दौरान श्री शुक्ला ने महाविद्यालय की प्रयोगशालाओं के सुचारु संचालन, विद्यार्थियों के सहयोग तथा विभिन्न शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों के सफल संचालन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। विशेष रूप से विश्वविद्यालय संबंधी जटिल कार्यों का त्वरित, सटीक एवं कुशलतापूर्वक समाधान करने की उनकी कार्यशैली ने उन्हें महाविद्यालय परिवार में एक विशिष्ट पहचान प्रदान की। उनका सौम्य व्यवहार, सहयोगात्मक दृष्टिकोण एवं कार्य के प्रति समर्पण सदैव सभी के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।
इस अवसर पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. चित्रा प्रभात ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्री सतीश शुक्ला के साथ उनका कार्य संबंध सदैव अत्यंत सकारात्मक एवं सहयोगपूर्ण रहा। उन्होंने प्रत्येक परिस्थिति में महाविद्यालय के कार्यों को प्राथमिकता देते हुए अपनी जिम्मेदारियों का उत्कृष्ट निर्वहन किया तथा अपने अनुभव, निष्ठा और समर्पण से संस्थान को निरंतर सशक्त बनाया।
समारोह में उपस्थित सभी शिक्षकों एवं कर्मचारियों ने श्री शुक्ला के दीर्घ, गौरवपूर्ण एवं अनुकरणीय सेवाकाल की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखमय, समृद्ध एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। सभी ने विश्वास व्यक्त किया कि सेवानिवृत्ति के पश्चात भी उनका अनुभव एवं मार्गदर्शन समाज और परिवार के लिए समान रूप से उपयोगी सिद्ध होगा।
कार्यक्रम का सफल संचालन डॉ. संजयकांत भारद्वाज ने किया तथा आभार प्रदर्शन डॉ. विमला मिंज द्वारा व्यक्त किया गया। समारोह में  सतीश शुक्ला के परिजन भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर महाविद्यालय के डॉ. विमला मिंज, डॉ. रश्मि चुतुर्वेदी,  के.जे. सिंहा, श्रीमती बंदना मिश्रा, डॉ. अमिताभ पाण्‍डेय,  के.जे. सिन्‍हा, डॉ. रश्मि सिंह, डॉ. रोशनी पाण्‍डेय, डॉ. शिल्‍पी कुमारी सिंह, डॉ. अर्पित द्विवेदी,  नागेन्‍द्र यादव,  पकंज सेन, डॉ. रीना मिश्रा, डॉ. आशुतोष द्विवेदी, डॉ. अपर्णा मिश्रा, डॉ. रंजना वर्मा, डॉ. अशोक शर्मा,  भीम बर्मन,  प्रेमलाल कॉवरे, डॉ. फूलचंद कोरी,  विनीत सोनी,  आंजनेय तिवारी, श्रीमती प्रियंका सोनी, श्रीमती सृष्टि श्रीवास्तव, श्रीमती आरती वर्मा, श्रीमती नम्रता निगम, डॉ. सोनिया कश्यप, श्रीमती रिचा दुबे, डॉ. श्रद्धा वर्मा, श्रीमती श्वेता कोरी, डॉ. मैत्रयी शुक्‍ला, श्रीमती देववती चक्रवर्ती, डॉ. प्रतिमा सिंह, श्रीमती रत्नेश कुशवाहा, डॉ. वंदना चौहान, श्रीमती मीनाक्षी वर्मा, डॉ. राजीव मिश्रा, सुश्री पूजा सिंह राजपूत, अशोक परौहा, श्रीमती मनोरमा तिवारी, श्री शशिकांत वर्मा, श्री रविन्‍द्र दुबे, सहित महाविद्यालय के समस्त कार्यलयीन स्‍टॉफ की उपस्थिति रहीं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)