*अपराध किया तो खैर नहीं थाना विजयराघवगढ़ में लगी आदतन अपराधियों की क्लास*

कटनी।अपराध किया तो खैर नहीं थाना विजयराघवगढ़ में लगी आदतन अपराधियों की क्लास पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में  अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य व  अनुविभागीय अधिकारी  वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ के द्वारा थाना परिषर में आदतन अपराधियों की चेकिंग की गई। आपको बता दें कि  पुलिस अधीक्षक द्वारा थाना क्षेत्र के आदतन अपराधियों की दिनचर्या पर नजर रखने हेतु निर्देशित किया गया था है इसी तारतम्य में आज थाना विजयराघवगढ़ में आदतन अपराधियों को थाने पर बुलाकर सभी की चेकिंग की गई। थाने पर उपस्थित करीब तीन दर्जन आदतन अपराधियों के डोजीयर फॉर्म भरे गए।विजयराघवगढ़ थाना क्षेत्र के तीन दर्जन आदतन अपराधियों, गुण्डा बदमाश, निगरानी बदमाशों को थाना उपस्थित कर आपराधियों की दिनचर्या की जानकारी ली गई। चेकिंग के पश्चात आदतन अपराधियों को हिदायत दी गई कि अपराधों से दूर रहें। थाने में आदतन अपराधियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई हैं और आदतन अपराधियों के खिलाफ बाउंड ओवर कार्यवाही भी की जा रही है। अपराधियों को बताया गया कि बाउंड ओवर अवधि के दौरान उल्लंघन करने पर जेल जाना होगा इसलिए अपराध करने से बचे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)