*बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.750 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त*

कटनी बड़वारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 1.750 किलोग्राम गांजा सहित दो तस्कर गिरफ्तार, मोटरसाइकिल जब्त पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय)  रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में थाना बड़वारा पुलिस द्वारा गांजा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से गांजा एवं मोटरसाइकिल जब्त की गई। घटना का संक्षिप्त विवरण -वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर अंकुश लगाने हेतु थाना बड़वारा पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय कर लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान दिनांक 12 जुलाई 2026 को देहात भ्रमण के दौरान ग्राम लखाखेरा हार के बड़ा महादेव मार्ग स्थित जंगल में एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ लिया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम—1. निखिल लोनी, पिता दीपचन्द्र लोनी, उम्र 18 वर्ष 04 माह, निवासी पिपरियाकला, थाना बरही, जिला कटनी। 2. अभिषेक वर्मन, पिता अशोक वर्मन, उम्र 18 वर्ष 05 माह, निवासी पिपरियाकला, थाना बरही, जिला कटनी बताए।मोटरसाइकिल क्रमांक MP 21 ZD 7280 की स्वतंत्र साक्षियों की उपस्थिति में विधिवत तलाशी लेने पर एक काले रंग के बैग में सफेद पन्नी के अंदर 1.750 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। पुलिस द्वारा मौके पर वैधानिक कार्रवाई करते हुए गांजा एवं मोटरसाइकिल सहित लगभग ₹1.75 लाख मूल्य का मशरूका जब्त किया गया।आरोपियों के विरुद्ध धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा उन्हें माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। मामले में आरोपियों से गांजा के स्रोत एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है। में थाना प्रभारी उनि. कृष्ण कुमार पटेल, सउनि रामनाथ साकेत, सउनि महेश प्रताप सिंह, प्रधान आरक्षक पवनराज, प्रधान आरक्षक वीरेन्द्र चढ़ार एवं आरक्षक बृजलाल प्रजापति की सराहनीय एवं विशेष भूमिका रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)