सैकड़ों जरूरतमंद बच्चों को मिली शैक्षणिक सामग्री और मिठाई सुनील सुधा रांधेलिया फाउंडेशन का सराहनीय सामाजिक अभियान सामाजिक सरोकार बच्चों की शिक्षा में सहयोग का प्रेरणादायक प्रयास

कटनी।। कटनी में सुनील सुधा रांधेलिया फाउंडेशन द्वारा शासकीय विद्यालय के सैकड़ों बच्चों को कम्प्लीट कम्पास बॉक्स सेट, पेंसिल, रबर, स्केल, शार्पनर सहित अन्य आवश्यक शैक्षणिक सामग्री और मिठाइयों का वितरण किया गया। इस पहल को शिक्षा और सेवा के क्षेत्र में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है। इस संस्था का मूल उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता, मदद और आशा पहुंचाना है। आयोजन के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया, जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
संस्था का मूल उद्देश्य जरूरतमंद लोगों तक हर संभव सहायता, मदद और आशा पहुंचाना है। आयोजन के दौरान बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया, जिसने कार्यक्रम को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
स्व. सुनील रांधेलिया जी को समर्पित
संस्था की स्थापना शहर के प्रतिष्ठित व्यवसायी, सिटी टेलिविजन के संस्थापक, पेट्रोल पंप एवं होटल संचालक तथा समाजसेवी स्वर्गीय श्री सुनील रांधेलिया जी की स्मृति में की गई है। संस्था उनके एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती सुधा सुनील रांधेलिया जी के नाम पर है संस्था की फाउंडर सु श्री सौम्या रांधेलिया का कहना है कि जरूरतमंद लोगों को हर प्रकार की मदद सहायता सहयोग प्रदान किया जा जाएगा कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित
श्रीमती सुधा सुनील रांधेलिया, संभव रांधेलिया,
श्रीमती श्वेता संभव रांधेलिया, सम्राट रांधेलिया
संस्था की फाउंडर सौम्या रांधेलिया, मदन दुबे, अजय कुशवाहा, दीपक तिवारी, राम यादव, आरिफ खान, सूरज निषाद एवं अन्य गणमान्यजनो की उपस्थिति रही। सुनील सुधा रांधेलिया फाउंडेशन द्वारा किया गया यह सेवा कार्य न केवल जरूरतमंद बच्चों के लिए उपयोगी साबित हुआ, बल्कि समाज के लिए एक प्रेरणादायक संदेश भी बनकर सामने आया। स्वर्गीय सुनील रांधेलिया जी की स्मृति में चल रही यह पहल मानवता, सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी की उत्कृष्ट मिसाल है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)