लायंस क्लब कटनी रॉयल द्वारा वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न

कटनी। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य के संकल्प के साथ लायंस क्लब कटनी रॉयल द्वारा आज बाबा माधव शाह हॉस्पिटल, माधव नगर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कटनी की महापौर श्रीमती प्रीति सूरी थीं, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती सपना सरावगी उपस्थित रहीं। अतिथियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया तथा सभी नागरिकों से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनका संरक्षण करने का आह्वान किया।

लायंस क्लब कटनी रॉयल के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि वृक्षारोपण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं है, बल्कि उनका संरक्षण और संवर्धन भी हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है।

कार्यक्रम में क्लब के सदस्यों, समाजसेवियों एवं हॉस्पिटल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई। अंत में क्लब की अध्यक्ष लायन साधना अग्रवाल ने सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण संरक्षण से जुड़े कार्यक्रम निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।
कार्यक्रम में लायन प्रभा पाठक, लायन रेनू अग्रवाल लायन राजू अग्रवाल लायन आखिला गुगालिया लायन अजय खंडेलवाल कोषाध्यक्ष लायन हंसा खंडेलवाल सचिव लायन भारती चौधरी लायन विनोद चौधरी लायन कैलाश सेठिया लायन स्नेह लता सेठिया लायन राजेश चौदहा लायन रिचा चौद हा लायन राकेश जैन लायन सुमन जैन लायन मोहन अग्रवाल की सक्रिय सहभागिता रही

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)