कटनी। श्री खरे केसरवानी महिला मंडल द्वारा अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में तेवरी में वृक्षारोपण एवं भुट्टा पार्टी का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ समाज की मातृशक्ति को एक मंच पर जोड़ना रहा। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडल की सदस्यों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इसके पश्चात भुट्टा पार्टी, हाउजी गेम एवं अन्य मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से सावन की फुहारों का भरपूर आनंद उठाया गया। इस अवसर पर महामंत्री लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोशनी गुप्ता सहित मंडल की पदाधिकारी एवं सदस्य सरला गुप्ता, ज्योति गुप्ता, उषा गुप्ता, आरती गुप्ता, शिल्पी गुप्ता, सुशील गुप्ता, रूपा गुप्ता, मंजू गुप्ता, सरिका गुप्ता, सुषमा गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, शिवाली गुप्ता, ममता गुप्ता सहित समाज की अनेक मातृशक्तियाँ उपस्थित रहीं। कार्यक्रम के अंत में सभी महिलाओं ने अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। आयोजन सौहार्द, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकजुटता का सुंदर उदाहरण बनकर सामने आया।
वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश, भुट्टा पार्टी के साथ महिलाओं ने मनाया सावन उत्सव श्री खरे केसरवानी महिला मंडल का तेवरी में अनूठा आयोजन, पौधरोपण के साथ हाउजी गेम और वर्षा ऋतु का लिया आनंद

