झपटमारकर मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश को रंगनाथनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा।

कटनी।झपटमारकर मंगलसूत्र छीनने वाले बदमाश को रंगनाथनगर पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा  प्रार्थिया नेहा वर्मा पति पंकज वर्मा उम्र 38 साल निवासी पुलिस लाईन बोरी पारा हाल राजेश किराना गली के बगल से अंबिकापुर छ.ग. की थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट लेख कराई कि सुबह 04.10 बजे अपने परिवार के साथ भोपाल से कटनी आयी थी और मुडवारा स्टेशन प्लेटफार्म नम्बर 05 के पास से कटनी साऊथ स्टेशन जाने के लिये अपने पति के साथ आटो देख रही थी तभी महाजन टाल के सामने एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसके गले से सोने का मंगलसूत्र लगभग 8 ग्राम कीमती करीबन 1,10,000 रूपये झपट्टा मार कर खीच कर लेकर भाग गया कि प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध क्र. 334/2026 धारा 304(2) बीएनएस कायम कर सूचना वरिष्ट अधिकारियो को देकर मामले की जांच में लग गये। एंव  पुलिस अधीक्षक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं उप पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी को सूचना देकर सउनि बहादुर सिंह द्वारा अलग अलग स्थानो में टीम गठित कर आरोपी की तलाश में जुट गये कडी मेहनत के बाद आरोपी रचित उर्फ रोहित विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी लक्षमी पान भंडार के पास भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथनगर कटनी से एक सोने के मंगलसूत्र का लाकिट कीमती 1,10,000 रूपये का जप्त कर आरोपी को जेल भेजा गया। आरोपी के विरूध्द पूर्व में भी कई अपराध पंजीबध्द है।

गिरफ्तारी आरोपी – रचित उर्फ रोहित विश्वकर्मा पिता संतोष विश्वकर्मा उम्र 23 साल निवासी लक्षमी पान भंडार के पास भट्टा मोहल्ला थाना रंगनाथनगर कटनी।

जप्ती – सोने के मंगलसूत्र का लाकिट कीमती 1,10,000 रुपये ।

– उल्लेखनीय भूमिका- उप निरी. अरूणपाल सिंह थाना प्रभारी रंगनाथनग, सउनि बहादुर सिह प्र.आर अनिल विश्वकर्मा, प्र. आर. अजय तिवारी, प्र.आर. अर्जुन तिवारी, प्र.आर लालजी यादव आरक्षक वीरेन्द्र दहायत, महिला आर. पूनम पांडे, एवं रमजान संदीप की सराहनीय भूमिक रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)