*सायना महाविद्यालय के 17वें स्थापना दिवस पर गणेश पूजन एवं वृक्षारोपण के साथ हुआ भव्य आयोजन। बेहतर शिक्षा के साथ प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराना सर्वोपरि।*

कटनी। एस. एन. एजुकेशन सोसायटी, कटनी द्वारा संचालित सायना इंटरनेशनल कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, कटनी में महाविद्यालय का 17वाँ स्थापना दिवस हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया।*
*कार्यक्रम में SYNA Group से Ms. Anukriti Pathak जी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित हुई।*
*कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री गणेश जी के पूजन एवं परम श्रद्धेय स्वर्गीय श्री सत्येंद्र पाठक जी (बाबू जी) की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इस अवसर पर Ms. Anukriti Pathak ने महाविद्यालय परिवार को स्थापना दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय नवाचार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा तथा बेहतर प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराकर शिक्षा के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है।*
*कार्यक्रम में SYNA Group के Mr. Rishi Arora (Management Representative) की भी गरिमामयी उपस्थिति रही।*
*महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सी. राजेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि सायना महाविद्यालय के विद्यार्थी आज राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए महाविद्यालय तथा कटनी जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय का उद्देश्य केवल गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना ही नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को उत्कृष्ट प्लेसमेंट के अवसर उपलब्ध कराकर उनके उज्ज्वल भविष्य का निर्माण करना भी है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय निरंतर उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम एवं सर्वोच्च प्लेसमेंट उपलब्ध कराते हुए सफलता के नए आयाम स्थापित कर रहा है।*
*कार्यक्रम के समापन पर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। सभी उपस्थितजनों ने प्रकृति संरक्षण का संकल्प लिया तथा पर्यावरण संवर्धन की शपथ ग्रहण की।*
*इस अवसर पर महाविद्यालय के विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण, सहायक प्राध्यापक, अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।*

*SYNA ICMS, Katni*
🙏🌹🌹🙏🙏😊

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)