श्री खरे केसरवानी महिला मंडल ने हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया प्रतिभा का रंग, राखी गुप्ता बनीं हरियाली गोल्ड क्वीन

कटनी। श्री खरे केसरवानी महिला मंडल द्वारा 5 अगस्त 2026 को स्काईलाइट में हरियाली तीज उत्सव के अवसर पर भव्य हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता का आयोजन मंडल की अध्यक्ष प्रियंका गुप्ता के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्री लड्डू गोपाल को छप्पन भोग अर्पित कर आरती के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं निर्णायक के रूप में श्रीमती दीपाली गुप्ता तथा श्रीमती स्वाति पाठक उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन श्रीमती शालिनी सोनी ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों एवं समाज की वरिष्ठ एवं बुजुर्ग महिलाओं का सम्मान भी किया गया।
हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता में समाज की 23 मातृशक्तियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता तीन चरणों—कैटवॉक, टैलेंट राउंड एवं प्रश्नोत्तर राउंड—में आयोजित की गई। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा और व्यक्तित्व का शानदार प्रदर्शन करते हुए निर्णायकों को प्रभावित किया।
प्रतियोगिता में राखी गुप्ता को हरियाली गोल्ड क्वीन,शिवाली गुप्ता को हरियाली सिल्वर क्वीन, आरती गुप्ता को ओवरऑल परफेक्ट पुरस्कार, श्रीमती उषा गुप्ता को बेस्ट परफॉर्मेंस, रीना गुप्ता को बेस्ट स्माइल तथा श्रीमती सोनम गुप्ता को बेस्ट मेहंदी पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इसके अलावा नैंसी गुप्ता को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष सम्मान प्रदान किया गया।
प्रतियोगिता के साथ-साथ हाउजी एवं विभिन्न मनोरंजक खेलों का आयोजन भी किया गया, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।
कार्यक्रम के समापन पर मंडल की अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने सभी विजेताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए आयोजन को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया। आयोजन में महामंत्री लता गुप्ता, कोषाध्यक्ष रोशनी गुप्ता सहित महिला मंडल की समस्त पदाधिकारी एवं समाज की बड़ी संख्या में मातृशक्तियां उपस्थित रहीं।श्री खरे केसरवानी महिला मंडल ने हरियाली तीज क्वीन प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया प्रतिभा का रंग, राखी गुप्ता बनीं हरियाली गोल्ड क्वीन

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)