नालंदा हाई सेकेंडरी स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने छापरवा हनुमान मंदिर पार्क में मनाया पिकनिक बच्चों ने खेल-कूद और मनोरंजन के साथ बिताया यादगार समय

कटनी। नालंदा हाई सेकेंडरी स्कूल के नर्सरी, प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय कक्षा के विद्यार्थियों के लिए छापरवा हनुमान मंदिर स्थित पार्क में पिकनिक का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में नन्हे-मुन्ने बच्चे अपने शिक्षकों के साथ पिकनिक में शामिल हुए।
पिकनिक के दौरान बच्चों ने पार्क में विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया और खेल-कूद एवं मनोरंजन के साथ आनंदमय समय बिताया। शिक्षकों ने बच्चों की देखरेख करते हुए उन्हें अनुशासन एवं सुरक्षित तरीके से विभिन्न गतिविधियों में शामिल कराया।
बच्चों में पिकनिक को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। प्रकृति के बीच शिक्षकों और सहपाठियों के साथ समय बिताकर बच्चों ने खूब मस्ती की। विद्यालय की ओर से आयोजित इस पिकनिक का उद्देश्य बच्चों को पढ़ाई के साथ मनोरंजन एवं आपसी मेल-जोल का अवसर प्रदान करना रहा।
पिकनिक के समापन पर बच्चों ने इस दिन को यादगार बताया और स्कूल द्वारा आयोजित इस आयोजन को लेकर खुशी जाहिर की।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)