*फ्रेंडशिप डे एवं हरियाली तीज महोत्सव में दिखा नारी शक्ति का उत्साह*

कटनी। सर्वशक्ति महिला सेवा समिति वूमेन पावर ग्रुप द्वारा फ्रेंडशिप डे सेलिब्रेशन एवं हरियाली तीज महोत्सव का भव्य आयोजन 12 अगस्त को राज पैलेस, कटनी में समिति की संस्थापिका अध्यक्ष माही वीरेन तिवारी के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में समिति की चारों शाखाओं की महिलाओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर नारी शक्ति, मित्रता एवं भारतीय संस्कृति का उत्सव मनाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ कटनी की महारानी मां जालपा कालका शारदा एवं बांके बिहारी जी को छप्पन भोग अर्पित कर महाआरती एवं पूजा-अर्चना के साथ किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एवं सावन सुंदरी प्रतियोगिता की निर्णायक श्रीमती अनु श्रीवास्तव, कुमारी सौम्या रानधेलिया, श्रीमती स्वाति पाठक एवं श्रीमती प्रियंका गुप्ता ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सभी मुख्य अतिथियों एवं निर्णायकों का टीका-वंदन एवं सम्मान कर आत्मीय स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना के पश्चात सामूहिक नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी गई। महोत्सव का प्रमुख आकर्षण सावन सुंदरी प्रतियोगिता रही, जिसमें 40 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई। प्रथम चरण में रैंप वॉक तथा द्वितीय चरण में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास, प्रतिभा एवं सावन की थीम पर अपनी शानदार प्रस्तुतियों से उपस्थितजनों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में श्रीमती सोनम सोनी ने सावन सुंदरी का खिताब अपने नाम किया। सेकंड रनर-अप श्रीमती योगिता त्रिसोलिया, ओवरऑल परफेक्ट श्रीमती रीना श्रीवास्तव, बेस्ट स्माइल श्रीमती पूजा गुप्ता, बेस्ट यूनिक ड्रेस-अप श्रीमती श्रद्धा पांडे तथा भारतीय महिला प्रधान श्रीमती सुनीता नायक रहीं।
महोत्सव के दौरान 15 लकी ड्रॉ, हरियाली गेम एवं हाउजी सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। पूरे कार्यक्रम में उत्साह, उमंग, आपसी प्रेम एवं सौहार्द का वातावरण बना रहा।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर समिति की संस्थापिका अध्यक्ष माही तिवारी ने सभी विजेताओं को बधाई देते हुए मुख्य अतिथियों एवं निर्णायकों सहित कार्यक्रम में उपस्थित सभी महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष सहयोग के लिए श्रुति चौदहा, नीतू सोनी, श्वेता केसरवानी, योगिता त्रिसोलिया, आशा गुप्ता एवं रोशनी सोनी,सोनिया चौरसिया का विशेष आभार व्यक्त किया।
सर्वशक्ति महिला सेवा समिति द्वारा आयोजित इस महोत्सव ने महिलाओं को अपनी प्रतिभा एवं आत्मविश्वास प्रदर्शित करने के साथ-साथ आपसी प्रेम, मित्रता, भारतीय संस्कृति एवं नारी शक्ति का उत्सव मनाने का सुंदर अवसर प्रदान किया। कार्यक्रम ने यह संदेश दिया कि जब महिलाएं एकजुट होकर आगे बढ़ती हैं, तो समाज में सकारात्मक ऊर्जा एवं सशक्तिकरण की नई मिसाल कायम होती है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)