एनकेजे रेलवे स्कूल में शिक्षकों की कमी को लेकर एनएसयूआई का प्रदर्शन, एक माह में शिक्षकों की भर्ती का लिखित आश्वासन

कटनी। एनकेजे रेलवे स्कूल, कटनी में कक्षा पहली से बारहवीं तक अध्ययनरत एक हजार से अधिक छात्र-छात्राओं के लिए पर्याप्त शिक्षक उपलब्ध नहीं होने के विरोध में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक के नेतृत्व में जोरदार प्रदर्शन किया गया।मौके पर एनकेजे थाने का भारी पुलिस बल भी तैनात रहा।प्रदर्शन में बड़ी संख्या में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने भी शामिल होकर शिक्षकों की तत्काल नियुक्ति की मांग उठाई।नएनएसयूआई ने आरोप लगाया कि विद्यालय में कक्षा पहली से बारहवीं तक की पढ़ाई के लिए वर्तमान में मात्र पांच शिक्षक उपलब्ध हैं, जबकि स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या एक हजार से अधिक है। शिक्षकों की भारी कमी के कारण विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई प्रभावित हो रही है और उन्हें एक दिन छोड़कर एक दिन स्कूल बुलाया जा रहा है, जिसके चलते महीने में लगभग आधे दिन ही कक्षाएं संचालित हो पा रही हैं। एनएसयूआई जिला अध्यक्ष अजय खटिक ने कहा कि शिक्षा प्रत्येक विद्यार्थी का अधिकार है और शिक्षकों की कमी के कारण बच्चों की पढ़ाई प्रभावित होना बेहद गंभीर विषय है। रेलवे जैसे केंद्रीय संस्थान के स्कूल में इस प्रकार की अव्यवस्था स्वीकार नहीं की जा सकती। विद्यार्थियों के भविष्य के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं होने दिया जाएगा।नप्रदर्शन के दौरान स्कूल प्रबंधन द्वारा रेलवे के उच्च अधिकारियों से चर्चा की गई। चर्चा के बाद एनएसयूआई को लिखित आश्वासन दिया गया कि एक माह के अंदर स्कूल में आवश्यकतानुसार सभी जरूरी शिक्षकों की भर्ती कर ली जाएगी, ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई नियमित रूप से संचालित हो सके।नएनएसयूआई ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित एक माह की अवधि में शिक्षकों की भर्ती नहीं की गई और विद्यालय में नियमित कक्षाएं शुरू नहीं हुईं, तो संगठन विद्यार्थियों के हित में आंदोलन को और व्यापक रूप देगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी रेलवे प्रशासन की होगी। अजय खटिक ने कहा कि एनएसयूआई छात्रों के अधिकार और उनके बेहतर भविष्य के लिए लगातार संघर्ष करती रहेगी। रेलवे प्रशासन द्वारा दिए गए लिखित आश्वासन के बाद फिलहाल आंदोलन को स्थगित किया गया है, लेकिन संगठन पूरे मामले पर नजर बनाए रखेगा। प्रदर्शन के दौरान वरिष्ठ कांग्रेस नेता कमल पांडे,पार्षद विनीत जयसवाल,चौखे भाईजान ,कांग्रेस आईटीसेल अध्यक्ष सुरेंद्र राणा,सुनील श्रीवास,संदीप रजक,सतीश तिवारी,प्रिंस वंशकार,राहुल यादव,प्रज्ज्वल साहू,सौरभ पांडेय,सत्यम द्विवेदी,अनुभव सिंह,अनूप सिंह,आदित्य सिंह,अभिषेक शर्मा सहित बड़ी संख्या में छात्र/छात्र उपस्थित रहे आदि उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)