विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह 16 सितंबर को, होगा भव्य आयोजन

कटनी। विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कटनी के तत्वावधान में विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस समारोह 16 सितंबर 2026, बुधवार को दोपहर 12 बजे से आयोजित किया जाएगा। आयोजन ऑडिटोरियम हॉल, बस स्टैंड, कटनी में होगा। आयोजकों के अनुसार स्थापना दिवस समारोह में जिले के विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं हिंदू संगठनों के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं की सहभागिता रहेगी। समारोह को लेकर कार्यकर्ताओं द्वारा तैयारियां की जा रही हैं तथा अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए संपर्क किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री जितेंद्र जी वर्मा होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रसिद्ध उद्योगपति एवं सिंधी समाज के अध्यक्ष वीरेंद्र तीर्थानी करेंगे। वहीं बाल ब्रह्मचारी संत श्री ब्रह्मानंद जी महाराज मुख्य संत के रूप में उपस्थित रहेंगे। समारोह में नूपुर कपूर, प्रिंसिपल सेंट किड्स स्कूल, सुधांशु तिवारी, प्रतिष्ठित समाजसेवी, तथा डॉ. श्रीमतिनिधि प्रसंग बजाज, कटनी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम प्रभारी मोनी जैसवानी, जिला अध्यक्ष लखन साहू, कार्यक्रम संयोजक मनीष दुबे, जिला मंत्री राहुल मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी आयोजन की व्यवस्थाओं में जुटे हैं। पत्रकार वार्ता में राहुल दुबे प्रदेश सह सयोजक विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल जिला कटनी करण मिश्रा, आयुष अवस्थी, कुनाल बर्मन सहित अन्य की उपस्थिति रही। सभी पदाधिकारीयों ने धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों तथा आम नागरिकों से कार्यक्रम में सहभागी बनने की अपील की है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)