कटनी पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य अनुविभागीय अधिकारी वीरेन्द्र धार्वे के मार्गदर्शन पर निरीक्षक अभिषेक चौबे थाना प्रभारी विजयराघवगढ़ की पुलिस टीम ने रेड कार्यवाही करते हुये अवैध रूप से अत्याधिक मात्रा में शराब बिक्रय करने आरोपी को पकड़ा अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के लगातार नशीले पदार्थ बेचने वालों के विरूद्ध कार्यवाही कर नशा पर अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया जाता रहा है, जिसके पालन में दिनांक 14/09/2026 को निरीक्षक अभिषेक चौबे की पुलिस टीम द्वारा लगातार कस्बा एवं ग्रामीण क्षेत्र का भ्रमण करते हुये विजयराघवगढ़ से टीकर आम रोड पर एक संदिग्ध मोटर साईकल में सवार दो व्यक्तियों द्वारा दो प्लास्टिक की बोरियों एवं अवैध रूप से शराब लेकर जाते पाये गये, मोटर साईकल का चालक एवं पीछे बैठा व्यक्ति एवं शराब से भरी दो बोरियों को रोड पर गिराकर भाग गया, वाहन में पीछे बैठे व्यक्ति ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन पिता मथुरा प्रसाद बर्मन उम्र 29 वर्ष निवासी शारदा मंदिर ग्राउण्ड के पास विजयराघवगढ़ के कब्जे से 06 पेटी देशी प्लेन शराब जब्त कर आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन से पूछताछ पर बताया कि यह शराब दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल की है। शराब को दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल के साथ टीकर तरफ बेचने के लिये जा रहा था। आरोपी ओमप्रकाश उर्फ छोटू बर्मन के कब्जे से 300 पाव (54 लीटर) कीमती 54000 रूपया की शराब जब्त की गई। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत दण्डनीय अपराध का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय जे.आर. पर पेश किया गया। आरोपी दीपक उर्फ पण्डा जायसवाल निवासी विजयराघवगढ़ मौके का फायदा उठाकर फरार हो गया कार्यवाही में थाना प्रभारी अभिषेक चौबे, सउनि विक्रम सिंह, सउनि संतोष स्वामी, आरक्षक अंजनी झा, आरक्षक नीलेश सिंह, आरक्षक पारस पटेल, प्रधान आरक्षक चालक मज्जू कोल की मुख्य भूमिका रही।

