हेमू कालाणी वार्ड में 46 लाख रुपए की लागत से होने वाले चार विकास कार्यों का भूमिपूजन संपन्न सुगम आवागमन के साथ उपलब्ध होगी बेहतर होगी जल निकासी की व्यवस्था महापौर, जनप्रतिनिधियों एवं क्षेत्रीय नागरिकों की उपस्थिति में संपन्न हुआ भूमिपूजन

कटनी – नगर विकास की दिशा में एक ओर महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए नागरिकों को सुगम यातायात की सुविधा सहित स्वच्छता के लिए बेहतर जल निकासी व्यवस्था हेतु बुधवार को महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने हेमू कालाणी वार्ड के नागरिकों को लगभग 46 लाख रुपए के चार विकास कार्यों की सौगात दी। इस दौरान महापौर ने क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, निगम पार्षदों, एवं गणमान्य नागरिकों के साथ मिलकर विकास कार्यों का भूमिपूजन कर वार्डवासियों को विकास कार्यों की शुभकामनाएं भी दी।
कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल सदस्य सर्व श्री सुभाष साहू, डॉ रमेश सोनी, उमेन्द्र ओमी अहिरवार, विनोद लाला यादव सहित पूर्व भाजपा अध्यक्ष पीताम्बर टोपनानी, अश्वनी पांडेय, मंडल अध्यक्ष सौरभ अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

*आगे भी जारी रहेगा विकास कार्य का सिलसिला – महापौर*

महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी ने कहा कि नागरिकों के सुगम आवागमन हेतु राय कालोनी में 27.18 लाख रुपए की लागत से विभिन्न मार्गों के डामरीकरण कार्य के साथ ही जलभराव की समस्या के निराकरण हेतु लगभग 19 लाख रुपए से वार्ड के तीन स्थलों में नाली निर्माण कराकर ड्रेनेज सिस्टम को और भी बेहतर बनाने के  प्रयास किए जा रहे है। नगर में विकास कार्यों का सिलसिला अनवरत जारी है। शासन के सहयोग और आप सभी के आशीर्वाद से नगर विकास की यह यात्रा आगे भी निरंतर जारी रहने की बात महापौर ने कही।

*गुणवत्ता पर रखें नजर*

महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि विकास कार्य गुणवत्ता पूर्ण हो तथा इसका लाभ आप सभी को लंबी अवधि तक प्राप्त हो इस हेतु निर्माण कार्य के दौरान आप भी कार्य की गुणवत्ता पर नजर रखे और कही भी शिकायत मिलने पर नगर निगम कार्यालय को अवश्य सूचित करें।महापौर ने अपना वादा किया पूरा

विदित हो कि महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा क्षेत्रीय पार्षद के साथ वार्ड की राय कालोनी एवं विभिन्न स्थलों के निरीक्षण के दौरान राय कालोनी में सड़क निर्माण एवं वार्ड के विभिन्न स्थलों की जल निकासी की समस्या से रूबरू होते हुए शीघ्र ही इस समस्या के निराकरण किए जाने का वादा क्षेत्रीय जनों से किया था। जिसका बुधवार को महापौर श्रीमती सूरी ने भूमिपूजन कर नागरिकों से किया अपना वादा पूरा कर दिया। सुगम यातायात और जल निकासी की इस महत्वपूर्ण सौगात के लिए वार्डवासियों द्वारा महापौर श्रीमती सूरी एवं वार्ड पार्षद श्रीमती माखीजा का पुष्पमाला से स्वागत किया जाकर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी द्वारा कुंदन दास स्कूल के सामने ग्राउण्ड में कराये गए पेवर ब्लॉक फ्लोरिंग कार्य का लोकार्पण भी किया। यातायात एवं जल निकासी की व्यवस्था होगी सुगम  पार्षद

वार्ड पार्षद एवं एमआईसी सदस्य श्रीमती सुमन राजू माखीजा ने बताया कि राय कालोनी के विभिन्न मार्गों में डामरीकरण होने से कालोनी के नागरिकों को जहां एक ओर सुगम आवागमन की सुविधा मिलेगी। वहीं दूसरी ओर माधव नगर में अतिवर्षा के दौरान क्षेत्रीय नागरिकों को जो जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ता था। वह अब नाली निर्माण पूर्ण होने से नहीं करना पड़ेगा। इनकी रही मौजूदगी

भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय गणमान्य नागरिक सर्व  हीरा पोपटानी, अजीत रिझवानी, अनमोल मंगवानी, घनश्याम आहूजा, पुष्पा नारंग, मीना राजवानी, ओमप्रकाश मगवानी अशोक रंगवानी, दीपक रस्तानी, अंजू जैसवानी, ज्योति नागवानी, प्रताप राय, यू.पी.सिंह, किशोर गुप्ता, एस.पी.गुमास्ता, सुभाष सिंह, प्रियंक सहित मातृ शक्ति प्राची अगवानी, रानी दुबे, पूनम गुप्ता, अलका अग्रवाल, सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय नागरिकों, नगर निगम उपयंत्री श्री अश्विनी पाण्डेय एवं निर्माण एजेंसी के प्रतिनिधि की भी मौजूदगी रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)