वाहन पीछे करने के बात पर दो पक्षों के बीच हुआ विवाद, युवक दांत से चबा गया अंगुली, हाथ से अलग हुआ अंग,पुलिस ने अपराध किया दर्ज

कटनी।। नगर मे एक खौफनाक वारदात सामने आई है। यहां कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत आने वाले चण्डिका नगर मोड में एक सनसनीखेज और दिल दहला देने वाली घटना घटी। दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी संघर्ष में तब्दील हो गया। इस विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक की अंगुली दांतों से काटकर अलग कर दिया। इस मामले में दोनों पक्षों ने पुलिस से शिकायत की है। कोतवाली थाना अंतर्गत बस स्टैंड चौकी के अंतर्गत चण्डिका नगर मोड के पास दो पक्षों में हुए विवाद के मामले में एक युवक हमले का शिकार हो गया। झगड़ा करने वाले ने युवक के हाथ की अंगुली को दांत से काट लिया। मामले में पुलिस ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी हैं। इस संबंध मे सतेन्द्र सोनी पिता स्व.भागीरथ सोनी निवासी चण्डिका नगर बस स्टेण्ड चौकी थाना कोतवाली ने बताया कि इंडिया होटल के पीछे सोने चांदी की दुकान है दिनाक 12/06/25 को लगभग 9:30 बजे रात में अपनी पत्नी शीला और बेटी के साथ चौपाटी से
स्कूटी से घर लौट रहा था तभी चंडिका नगर मोड़ के पास एक चार पहिया जाइलो कार खड़ी हो गई जो लक्ष्मी नारायण गौतम की थी गाड़ी के सामने कोई अन्य गाडी आ जाने से लक्ष्मी नारायण गौतम अपनी गाड़ी अचानक बैंक करने लगे तो जिस पर सतेन्द्र सोनी ने जोर से आवाज लगाई की गाड़ी देखकर पीछे करो। तभी वहा दिनेश तिवारी खड़े थे अचानक आए और गंदी गंदी गालिया देने लगे और बोला की गाड़ी पीछे क्यों नहीं कर रहा गाली देने से मना किया करने पर दिनेश तिवारी ने सतेंद्र को झापड मारे तब सतेंद्र की पत्नि शीला ने मारपीट करने से रोका तों दिनेश तिवारी का बड़ा बेटा नीलेश तिवारी आ गया और दोनों मिलकर मारपीट करने लगे जिसके बाद
शिवकुमार सोनी के साथ रिपोर्ट करने चौकी बस स्टैंड गए तो जहाँ चौकी के बाहर दिनेश तिवारी नीलेश तिवारी व गोलू तिवारी ने गाली देकर मारपीट की और गोलू तिवारी ने दांत से सतेंद्र के दाहिने हाथ की बीच वाली उगली में काट ली जिससे ऊँगली अलग हो गईं। आनन फानन मे युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहाँ अधिक खून बहने और दर्द ज्यादा होनें के कारण युवक को एक निजी चिकित्सालय मे भर्ती करा दिया है जहां युवक का इलाज जारी हैं। वही मारपीट के दौरान दिनेश तिवारी,नीलेश तिवारी व गोल तिवारी तीनो बस स्टैंड चौकी के बाहर मारपीट के दौरान जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने मामले मे पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक. 0/25 धारा 296, 118(1),351(2), 3(5) बीएनएस के तहत दर्ज किया गया वही इस संबंध मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉक्टर संतोष डेहरिया ने जानकारी मे बताया कि इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को चोटें आई हैं। दोनों पक्षों द्वारा थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)