कटनी। समाजसेवी एवं शहर के प्रसिद्ध व्यापारी स्मृतिशेष सुनील रांधेलिया की जयंती 4 अक्टूबर को सुनीधा फाउंडेशन (सुनील सुधा रांधेलिया सेवा समिति) द्वारा सेवा एवं समर्पण के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर जिला अस्पताल, कटनी में मरीजों एवं उनके परिजनों को फल, बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।
सेवा कार्य के दौरान जरूरतमंदों की सहायता कर स्व. सुनील रांधेलिया की सेवा भावना और मानवीय मूल्यों को याद किया गया। बताया गया कि उन्होंने अपने जीवनकाल में सदैव जरूरतमंदों की सहायता को प्राथमिकता दी और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन किया। उनकी इसी सेवा भावना को आगे बढ़ाते हुए सुनीधा फाउंडेशन द्वारा समय-समय पर जनसेवा, जरूरतमंदों की सहायता और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर धर्मपत्नी सुधा रांधेलिया, पुत्र संभव रांधेलिया, पुत्रवधू श्वेता रांधेलिया, बेटी स्वर्णिमा जैन एवं दामाद अनंत जैन ने स्व. सुनील रांधेलिया को नमन कर उन्हें याद किया।
फाउंडेशन की संस्थापिका सौम्या रांधेलिया ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य केवल जरूरतमंदों की सहायता करना नहीं, बल्कि समाज में मानवता, संवेदना और सेवा की भावना को मजबूत करना है। उन्होंने कहा कि सेवा का यह संकल्प निरंतर जारी रहेगा।
कार्यक्रम में सौम्या रांधेलिया, अजय खटीक, निधि सिंह, शिखा जैन, कीर्ति जायसवाल, अश्मिता आनंद, मदन दुबे, अजय कुशवाहा, राम यादव, मुकेश बाल्मीक, शिवम निषाद एवं हरदास साहू सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
सेवा कार्यों के जरिए सुनील रांधेलिया जी को दी श्रद्धांजलि जयंती पर जिला अस्पताल में मरीजों और परिजनों को बांटे फल व खाद्य सामग्री

