कटनी। सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुगम और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस एवं खनिज विभाग द्वारा ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई की गई। कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कमल मौर्य एवं उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) रत्नेश मिश्रा के मार्गदर्शन में हुई इस कार्रवाई में तीन ओवरलोड ट्रक हाईवा पकड़े गए।
11 एवं 29 सितंबर 2026 को की गई वाहन चेकिंग के दौरान तीन वाहनों में निर्धारित क्षमता से अधिक सामग्री का परिवहन पाया गया। कार्रवाई के दौरान वाहनों को जब्त कर वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की गई। संबंधित वाहन मालिकों से कुल 5,00,872 रुपये का जुर्माना वसूलने के बाद वाहनों को छोड़ा गया।
संयुक्त कार्रवाई में खनिज अधिकारी आरके दीक्षित, कमलेश परस्ते, यातायात थाना प्रभारी निरीक्षक अनूप सिंह, सहायक उप निरीक्षक संदीप बाल्मीकि, प्रधान आरक्षक छोटे लाल, आरक्षक दीपक सिंह एवं प्रधान आरक्षक चालक सुरेन्द्र सिंह सहित संबंधित अमले की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
यातायात पुलिस ने वाहन मालिकों एवं चालकों से निर्धारित क्षमता के अनुसार ही वाहनों का संचालन करने तथा यातायात एवं परिवहन नियमों का पालन करने की अपील की है। पुलिस के अनुसार ओवरलोड एवं नियम विरुद्ध परिवहन से सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ती है और सड़क की स्थिति के साथ यातायात व्यवस्था भी प्रभावित होती है।
सड़क सुरक्षा सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। नियमों का पालन करें और सुरक्षित यात्रा करें।
ओवरलोड वाहनों पर यातायात पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त कार्रवाई, तीन वाहन जब्त वाहन मालिकों से 5.08 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला

