शहर से गांव तक गूंज रही माता रानी की जयकार, प्रतिमाओं की स्थापना का सिलसिला जारी

कटनी। शारदेय नवरात्र पर्व को लेकर कटनी शहर से लेकर ग्रामीण अंचलों तक भक्तिमय माहौल बना हुआ है। जगह-जगह मां दुर्गा की प्रतिमाओं की स्थापना की जा रही है। पंडालों में माता रानी के जयकारे गूंज रहे हैं और श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ पूजा-अर्चना में जुटे हैं।
शहर के विभिन्न मोहल्लों से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक आकर्षक पंडाल सजाए गए हैं। वहीं, दूर-दराज के क्षेत्रों में भी नवरात्र पर्व की रौनक देखने को मिल रही है। प्रतिमाओं को वाहनों और ट्रेनों के माध्यम से ले जाते हुए भी लोग नजर आ रहे हैं। माता रानी की प्रतिमाओं के आगमन के साथ ही श्रद्धालुओं में उत्साह और भक्ति का माहौल दिखाई दे रहा है।
नवरात्र के चलते सुबह से ही मंदिरों और पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। हर ओर माता रानी की आराधना, भजन-कीर्तन और जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना हुआ है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)