कटनी। नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए मंगलवार, 13 अक्टूबर को नगर निगम कार्यालय में महापौर जनसुनवाई का आयोजन किया जाएगा। जनसुनवाई सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित होगी। इसमें महापौर श्रीमती प्रीति संजीव सूरी शहरवासियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनेंगी।
जनसुनवाई के दौरान नागरिक अपनी शिकायतें, सुझाव और समस्याओं से संबंधित आवेदन महापौर के समक्ष प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त आवेदनों पर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देकर निराकरण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
महापौर श्रीमती सूरी ने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत दिलाना है। जनसुनवाई के माध्यम से नागरिकों की समस्याओं को एक ही मंच पर सुनकर उनके निराकरण के लिए प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
महापौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वे निर्धारित समय पर जनसुनवाई में पहुंचकर अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत करें और इस पहल का लाभ उठाएं।
13 अक्टूबर को नगर निगम में होगी महापौर जनसुनवाई, महापौर प्रीति सूरी सुनेंगी नागरिकों की समस्याएं

