कटनी। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) की छात्राओं से जुड़ी कथित यौन उत्पीड़न की शिकायतों के मामले में कांग्रेस सांसद बिमोल अकोइजम के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने सोमवार शाम विरोध प्रदर्शन किया। महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष श्रीमती सपना सरावगी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने कोतवाली थाना तिराहे पर सांसद का पुतला दहन कर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष सपना सरावगी ने कांग्रेस पर महिला सम्मान और सुरक्षा के मुद्दे पर दोहरे मापदंड अपनाने का आरोप लगाया। वरिष्ठ नेत्री श्रीमती अलका जैन ने कहा कि कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी महिलाओं के सम्मान की बात करती हैं, लेकिन महिलाओं से जुड़े गंभीर मामलों में पार्टी का रुख अलग नजर आता है।
जिला उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता तिवारी ने भी मामले में कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि जेएनयू से जुड़ी छात्राओं की शिकायतों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और उचित कार्रवाई की जानी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि महिला सम्मान की बात करने वाली कांग्रेस अपने सांसद से जुड़े मामले में अपेक्षित कदम नहीं उठा रही है।
ये रहे उपस्थित
प्रदर्शन में श्रीमती सपना सरावगी, श्रीमती अलका जैन, श्रीमती सीमा जैन सोगानी, सुश्री अंकिता तिवारी, श्रीमती पार्वती तामिया, श्रीमती गीता गुप्ता, श्रीमती गीता श्रीवास्तव, रवि खरे, कैलाश जैन सोगानी, पारस जैन, रम्मू साहू, मनीष दुबे, यज्ञदत्त मिश्रा, सचिन तिवारी, विजय दुबे, श्रीराम पटेल, अभिनंदन सरावगी, राम सहाय साहू, मुन्ना यादव, श्री सुरेन्द्र पांडे, विनोद तामिया, जीवन चौधरी, शिवम मिश्रा, श्री अविरल शुक्ला, सचिन निषाद, शुभ सोनी, नीरज रजक, अंश तौमर, विकास निषाद एवं प्रशांत सेन सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित
भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस सांसद का पुतला दहन कर जताया विरोध जेएनयू छात्राओं से जुड़े कथित यौन उत्पीड़न मामले में कार्रवाई की मांग

