गोल बाजार रामलीला में राम वनवास और राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन भगवान श्रीराम के वनगमन के प्रसंग ने दर्शकों को किया भावविभोर, रामलीला मैदान में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

कटनी। गोल बाजार रामलीला मैदान में बुधवार को भगवान श्रीराम के वनवास और राम-केवट संवाद का भावपूर्ण मंचन किया गया। महंत धरमराज पाठक की मंडली के कलाकारों ने सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों के माध्यम से रामायण के इन प्रसंगों को जीवंत कर दिया। मंचन देखने बड़ी संख्या में श्रद्धालु और दर्शक पहुंचे। भगवान श्रीराम के वनगमन के प्रसंग ने दर्शकों को भावविभोर कर दिया और पूरा रामलीला मैदान भक्तिमय हो उठा।
राम वनवास के प्रसंग में भगवान श्रीराम के त्याग, मर्यादा, कर्तव्यनिष्ठा और पिता के वचन के प्रति समर्पण को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। वहीं, राम-केवट संवाद में केवट की श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का भावपूर्ण चित्रण किया गया। कलाकारों के अभिनय और संवादों ने दर्शकों का मन मोह लिया।
गोल बाजार की रामलीला शहर की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपरा का महत्वपूर्ण हिस्सा है। प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले इस आयोजन के माध्यम से भगवान श्रीराम के जीवन प्रसंगों के साथ सत्य, त्याग, मर्यादा, भक्ति और कर्तव्यपालन का संदेश दिया जाता है।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के अध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा, उपाध्यक्ष रवि खरे, भरत अग्रवाल, शरद अग्रवाल, रामजी यादव, धर्मेंद्र तिवारी, सचिन तिवारी, अंतिम गुप्ता, रोहित सेन, तपन निषाद, पत्रकार मुकेश तिवारी, पत्रकार अनिल तिवारी, अंकुश रजक, रणवीर कर्ण, कौशलेंद्र मिश्रा, मनोज बाझल, अजय माली एवं अमृतलाल बर्मन सहित कमेटी के पदाधिकारी, सदस्य और बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)