सुभाष चौक में अष्टमी पर मां दुर्गा की महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का जनसैलाब विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने की महाआरती, शहरवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना

कटनी। शारदेय नवरात्र की अष्टमी पर शहर के हृदय स्थल सुभाष चौक में मां दुर्गा की महाआरती का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। पार्षद अवकाश जायसवाल एवं उनकी मित्र मंडली द्वारा स्थापित मां दुर्गा के भव्य पंडाल में आयोजित महाआरती में पूर्व मंत्री एवं विजयराघवगढ़ विधायक संजय सत्येंद्र पाठक शामिल हुए। उन्होंने विधि-विधान से मां दुर्गा की महाआरती कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
महाआरती के दौरान पूरा पंडाल भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। मां दुर्गा के जयकारों और आरती के स्वरों से सुभाष चौक गूंज उठा। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मां के दर्शन कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।
विधायक संजय सत्येंद्र पाठक ने मां जगत जननी से समस्त शहरवासियों एवं देशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की प्रार्थना की। उन्होंने नवरात्र के पावन अवसर पर पार्षद अवकाश जायसवाल एवं उनकी मित्र मंडली द्वारा आयोजित धार्मिक कार्यक्रम की सराहना की।
शारदेय नवरात्र के अवसर पर शहर के विभिन्न दुर्गा पंडालों में धार्मिक आयोजनों की धूम है। श्रद्धालु पूरे उत्साह और भक्तिभाव के साथ मां दुर्गा की आराधना में जुटे हुए हैं।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)