मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस पर कटनी में भव्य समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने बांधा समां बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में हुआ आयोजन, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों और छात्र-छात्राओं की रही गरिमामयी उपस्थिति

कटनी। मध्यप्रदेश के 71वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को कटनी के बस स्टैंड स्थित ऑडिटोरियम में भव्य एवं गरिमामयी समारोह का आयोजन किया जा रहा है। स्थापना दिवस के इस विशेष अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, विभिन्न विभागों के अधिकारियों और छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में उत्साहपूर्ण माहौल देखने को मिल रहा है।
समारोह में मुड़वारा विधायक  संदीप जायसवाल, बड़वारा विधायक  धीरेन्द्र बहादुर सिंह, महापौर श्रीमती प्रीति सूरी, कलेक्टर आशीष तिवारी, पुलिस अधीक्षक  अभिनय विश्वकर्मा, वन मंडलाधिकारी श्री गर्वित गंगवार, निगमायुक्त सुश्री तपस्या परिहार, जिला पंचायत सीईओ सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी, अपर कलेक्टर  नीलांबर मिश्रा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  कमल मौर्य एवं पर्यावरणविद् निर्भय सिंह सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद हैं।
समारोह का शुभारंभ राष्ट्रगान एवं मध्यप्रदेश गान के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इसके पश्चात मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की गई।
मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित इस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भव्य प्रस्तुतियां दी जा रही हैं। छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, परंपराओं और गौरवशाली इतिहास की झलक देखने को मिल रही है।
स्थापना दिवस समारोह में उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने प्रदेश की विकास यात्रा, सांस्कृतिक विरासत और गौरवशाली पहचान को रेखांकित करते हुए आयोजन की गरिमा बढ़ाई।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)