कटनी। विद्युत आपूर्ति बाधित होने के कारण प्रभावित हो रही नगर की पेयजल आपूर्ति नागरिकों से पेयजल आपूर्ति बहाल होने तक व्यवस्था में सहयोग की अपील

कटनी। आम नागरिकों को सूचित किया जाता है कि जल शोधन संयंत्र की विद्युत आपूर्ति शनिवार 14 जून की रात्रि से रविवार 15 जून की दोपहर तक बन्द होने के कारण नगर पालिक निगम सीमांतर्गत जल शोधन संयंत्र( फिल्टर हाउस) के माध्यम से भरने वाली टंकियों से विभिन्न क्षेत्रों में होने वाली पेयजल आपूर्ति रविवार को प्रभावित हुई थी। इसी प्रकार रविवार 15 जून की शाम 6 बजे से पुनः जल शोधन संयंत्र विद्युत आपूर्ति बन्द होने के कारण आज सोमवार 16 जून को भी जल आपूर्ति प्रभावित हुई है। नगर निगम कटनी द्वारा टैंकरों के माध्यम से नागरिकों को पेयजल उपलब्ध कराने के प्रयास किये जा रहे है। नागरिकों से अनुरोध है कि पेयजल आपूर्ति बहाल होने तक व्यवस्था में सहयोग प्रदान करें।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)