कटनी। झिंझरी पुलिस चौकी ने अवैध मादक पदार्थ गांजा तस्कर को 1342 ग्राम गांजा एवं एक मोटरसायकल सहित किया गिरफ्तार 

पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे प्रदेश स्तर पर अवैध गांजा तस्करी हेतु विशेष अभियान के परिपालन में  पुलिस अधीक्षक महोदय  अभिनय विश्वकर्मा के व्दारा अवैध मादक पदार्थो की तस्करी के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया था। जिसके पालन में श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय डॉ. संतोष डेहरिया एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्रीमती नेहा पच्चीसिया एवं थाना प्रभारी माधवनगर अभिषेक चौबे के मार्गदर्शन मे चौकी प्रभारी उ.नि. प्रियंका राजपूत के नेतृत्व मार्गदर्शन में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो के विरुद्ध मुखबिर तंत्र सक्रिय किया गया था।
घटना का संक्षिप्त विवरण बिलहरी मोड पर वाहन चेकिंग के दौरान कटनी तरफ से आ रही एक बिना नंबर की मोटरसाइकिल जिसके सामने नंबर प्लेट ना होने से रोकने का प्रयास किया गया जो मोटरसाइकिल चालक पुलिस को देखकर फुल स्पीड में बिलहरी तरफ भागा जिस पर संदेह होने से हमराह स्टाफ घेराबंदी कर गुमास्ता तालाब के पास पकड़ा उससे नाम पता पूछा जो अपना नाम परषोत्तम लुनिया पिता जियालाल लुनिया उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम भिटोनी थाना माधवनगर का रहने वाला बताया जिसके मो सा .मे टंगा थैला चेक करने पर 1342 ग्राम मादक पदार्थ गाँजा कीमती 22500 रूपये का होना पाया गया जिस कारण अवैध मादक पदार्थ गांजा तथा एक हीरो कंपनी की काले लाल रंग की पेंसन प्रो मो.सा. क्रमांक एम.पी.21 एम.के. 0646 कीमती 70,000/- रूपये आरोपी परषोत्तम लुनिया के कब्जे से मुताबिक जप्ती पत्रक के मौके पर समक्ष गवाहन जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया ।विशेष भूमिका सम्पूर्ण कार्यवाही में- सफलता हासिल करने मे इनकी रही सराहनीय भूमिका – थाना प्रभारी माधवनगर श्री अभिषेक चौबे, चौकी प्रभारी उ.नि. प्रिंयका राजपूत , स.उ.नि. शशिभूषण सिंह, प्रआर.82 राजेश चौधरी, प्रआर.435 पंकज त्रिपाठी,आर.592जज कुमार,713 सुरेश कोरी,म.आर.704 प्रीति तिवारी की विशेष भूमिका रही

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)