कटनी (21 जून) – उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल सड़क मार्ग से कार द्वारा रविवार 22 जून को दोपहर 12.30 बजे कटनी आयेंगे और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होगे। श्री शुक्ल दोपहर 2 बजे यहां से कार द्वारा रीवा के लिए प्रस्थान करेंगे।
*कटनी में इसी सत्र से पुराने गर्ल्स कॉलेज भवन में केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ होने पर भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक टण्डन नें जताया आभार*
कटनी। शहरी क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की मांग पूरी होने के साथ साथ विद्यालय का संचालन भी वर्तमान सत्र 2025-26 के दौरान पुराने महिला कॉलेज भवन में प्रारंभ होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक टण्डन नें देश के यशस्वी *प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी, मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान […]
ट्रेन में छत्तीसगढ़ी अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ लूटपाट की कोशिश, चेहरे पर हमला, सोशल मीडिया पर वायरल किया घटना होनें हुआ वीडियो, जीआरपी पुलिस ने लिया संज्ञान….. कटनी।।छत्तीसगढ़ की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में लूटपाट की सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। यह वारदात तब हुई जब वे रीवा से बिलासपुर की यात्रा रीवा से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 18248 मे यात्रा कर रही थीं। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरी घटना की जानकारी दी है। ज्योत्सना ने बताया कि ट्रेन जब कटनी जंक्शन के पास आउटर पर रुकी थी, तभी एक व्यक्ति, जिसने अपने चेहरे को कपड़े से ढँका हुआ था, ट्रेन में चढ़ आया और उनका पर्स और मोबाइल छीनने की कोशिश करने लगा। जब उन्होंने हिम्मत दिखाते हुए उसका हाथ पकड़ लिया, तो हमलावर ने उनके चेहरे पर, आँखों के नीचे मुक्का मारकर उन्हें घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। इस घटना से न केवल ज्योत्सना बल्कि अन्य यात्रियों में भी दहशत फैल गई। उन्होंने बताया कि ट्रेन के अन्य डिब्बों में भी इसी तरह की चोरी की घटनाएँ हुई, जिससे यह स्पष्ट है कि यह किसी अकेले व्यक्ति का काम नहीं, बल्कि एक संगठित गिरोह की करतूत है।अभिनेत्री ने तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर शिकायत दर्ज कराई, लेकिन न तो पुलिस मौके पर पहुँची और न ही अब तक कोई ठोस कार्रवाई हुई है। उन्होंने सरकार और रेलवे प्रशासन से इस मामले को गंभीरता से लेने और ऐसे अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। इस घटना ने रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। क्या आज के दौर में अकेले यात्रा करना सुरक्षित है? यह सवाल हर उस यात्री के मन में उठ रहा है जो रोज़मर्रा की जिंदगी में ट्रेनों पर निर्भर है। इस संबंध रेलवे जीआरपी थाना प्रभारी एल पी कश्यप ने जानकारी मे बताया कि घटना के संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी प्राप्त हुई है जिस पर आगे जानकारी प्राप्त करके विधि संगत कार्रवाई की जाएगी
कटनी।।छत्तीसगढ़ की जानी-मानी फिल्म अभिनेत्री ज्योत्सना ताम्रकार के साथ ट्रेन में लूटपाट की सनसनीखेज़ घटना सामने आई है। यह वारदात तब हुई जब वे रीवा से बिलासपुर की यात्रा रीवा से बिलासपुर जाने वाली ट्रेन क्रमांक 18248 मे यात्रा कर रही थीं। अभिनेत्री ने खुद सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर इस पूरी घटना […]
नेशनल हाईवे में राहगीरों से लूट मामले में कटनी पुलिस की बड़ी कार्यवाही,एक आरोपी एवं 12 संदेही पुलिस हिरासत में पुलिस कप्तान के निर्देशन में गठित 15 टीमों की संदिग्ध पारधियों के डेरे पर कटनी पुलिस की रेड, 215 अधिकारी कर्मचारियों ने पारधियो की ठिकानों पर दी दबिश, रात्रि में पारधी क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील।
कटनी।। हाल ही में प्राप्त शिकायतों के अनुसार, कुछ आपराधिक तत्व एनएच-30 पर आने-जाने वाले से यात्रियों से लूटपाट, विवाद एवं अभद्रता कर रहे थे। साथ ही, रात्रि में अनावश्यक रूप से घूमने वाले असामाजिक तत्वों द्वारा आपसी झगड़ा, अवैध गतिविधियाँ और शांति व्यवस्था में खलल जैसी घटनाएं सामने आ रही थीं। इन गतिविधियों को […]
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम *एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग*’’ थीम पर हुआ योग *जिला मुख्यालय में शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में हुआ जिला स्तरीय योग सत्र का आयोजन*
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जिले भर में हुए सामूहिक योग के कार्यक्रम *एक पृथ्वी,एक स्वास्थ्य के लिए योग *सांसद श्रीमती सुमित्रा बाल्मीक, विधायक श्री जायसवाल और कलेक्टर श्री यादव व एसपी सहित अधिकारियों और कर्मचारियों ने किया उत्साह पूर्वक योगाभ्यास* *परिसर में एक पेड़ मां के नाम किया गया पौधारोपण* कटनी (21 जून) – ग्यारहवें […]
झिंझरी जेल में पहली बार भागवत कथा का आयोजन प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र द्वारा आयोजन
कटनी- सिविल लाइन स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय राजयोग केंद्र संचालिका बीके लक्ष्मी बहन के नेतृत्व में पहली बार झिंझरी स्थित जेल में कैमोर उपशाखा प्रभारी राजयोगिनी कथावचिका बीके भारती बहन द्वारा सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है इस संस्था के द्वारा भागवत कथा का आयोजन एक सकारात्मक पहल जो कैदियों […]
सुदर्शना क्लब में योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग महिला बाल विकास एवं समाज सेवा को विगत 30 वर्षों से समर्पित संस्था सुदर्शना ने मनाया योग दिवस ।
सुदर्शना क्लब में योग दिवस की पूर्व संध्या पर किया योग महिला बाल विकास एवं समाज सेवा को विगत 30 वर्षों से समर्पित संस्था सुदर्शना ने मनाया योग दिवस सर्वप्रथम योगाचार्य श्रीमती हीरामणि बरसैन्या जी ने सर्वे भवन्तु सुखिनः सर्वे सन्तु निरामय । सर्वे भद्राणि पश्यन्तु मा कश्चिद दुख भाग भवेत।। सभी को प्रार्थना करवाई […]
केसरवानी महिला शक्ति मंडल द्वारा मनाया गया योग दिवस
कटनी।। केसरवानी महिला शक्ति मंडल द्वारा योग दिवस की पूर्व संध्या पर अध्यक्ष श्रीमती प्रियंका गुप्ता के घर पर योग दिवस मनाया गया. जिसमें रेनू गुप्ता,लता गुप्ता,राखी गुप्ता,ज्योति सरला गुप्ता, रोशनी गुप्ता,शिल्पी गुप्ता,आरती गुप्ता,उषा गुप्ता, ममता गुप्ता सहित अन्य महिलाओं की उपस्थिति मे सभी को योग के फायदे के बारे मे जानकारी प्रदान की गईं। […]
महापौर श्रीमती प्रीति सूरी नेंविभिन्न विकास कार्यो का निरीक्षण कर दिए आवश्यक निर्देश* *जुलूस मार्ग का पैदल भ्रमण कर नागरिकों की सुनी समस्याएं*
कटनी- नगर निगम प्रशासन के माध्यम से नागरिकों को प्रदाय की जाने वाली यातायात, सुगम जल निकासी आदि की सुविधाओं को मानक गुणवत्ता के साथ तय समय-सीमा में पूर्ण करानें के उद्देश्य से इंदिरा गांधी वार्ड स्थित बाला जी नगर, आजाद चौक से झंडा बाजार मुख्य जुलूस मार्ग में कराए जा रहे डामरीकरण कार्य का […]
फोनपे के माध्यम से धोखाधडी करने वाले तीन आरोपियों को पुलिस द्वारा किया गया गिरफतार*
पुलिस अधीक्षक कटनी द्वारा अवैध कार्य एवं लोगो के साथ धोखाधड़ी कर लाभ अर्जित करने वाले व्यक्तियों के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया था जिसके पालन में अभिनय विश्वकर्मा पुलिस अधीक्षक कटनी के मार्ग दर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया व एसडीओपी स्लीमनाबाद आकांक्षा चतुर्वेदी के निर्देशन में थाना प्रभारी […]

