अंशकालीन कर्मचारियों को दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी किए जाने हेतु संघ ने सौंपा ज्ञापन।

कटनी मध्य प्रदेश लघु वेतन कर्मचारी संघ जिला शाखा कटनी के मीडिया प्रभारी अनिल पांडेय ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि आज दिनांक 17 अप्रैल को संघ प्रधान शाखा भोपाल के निर्देशानुसार कटनी जिले के अंतर्गत मध्य प्रदेश शासन के समस्त विभागों में कार्यरत अंशकालीन कर्मचारियोंको दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी की श्रेणी में किया जाने हेतु एक सूत्रीय मांग का माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी मध्य प्रदेश शासन के नाम का ज्ञापन श्रीमान संयुक्त कलेक्टर श्री जितेंद्र पटेल को सौंपा गया शासन से मांग की गई है कि अंशकालीन कर्मचारी जो कि विगत 20 से 22 वर्षों से कार्यरत है और नियमित कर्मचारियों की भांति सेवाएं दे रहे हैं जिनको शासन मजदूरी आवंटन बजट के तहत कोषालय के द्वारा वेतन भुगतान किया जाता है जो कि आज महंगाई के दौर में अल्पवेतन में परिवार की जीवन यापन पालन पोषण करना कठिन हो गया है और आर्थिक स्थिति खराब होती जा रही है अतः संघ माननीय मुख्यमंत्री जी एवं माननीय वित्त मंत्री जी मध्य प्रदेश शासन से अनुरोध करता है कि उक्त माँग का सहानुभूति पूर्वक निराकरण करने की कृपा करें ज्ञापन संघ के जिलाध्यक्ष एवं प्रांतीय संगठन प्रचार सचिव पूर्णेश उइके अजय गौतम उप प्रांताध्यक्ष नीलेश पौराणिक अजीमुद्दीन शाह मनोज श्रीवास अमृत लाल दुबे भगीरथ तिवारी चंद्रमोहन गणेशन पिल्लई रामपाल सिंह अन्य ने सौंपा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)