स्वतंत्रता दिवस समारोह की फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ली परेड की सलामी

कटनी। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 15 अगस्त को झिंझरी स्थित पुलिस मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य समारोह की तैयारियों के तहत गुरुवार को फुल ड्रेस रिहर्सल आयोजित की गई। मुख्य समारोह में कलेक्टर आशीष तिवारी ध्वजारोहण कर परेड की सलामी लेंगे।
फुल ड्रेस रिहर्सल के दौरान अपर कलेक्टर नीलांबर मिश्रा ने ध्वजारोहण किया। इसके बाद उन्होंने खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कमल मौर्य भी मौजूद रहे।
रिहर्सल के दौरान सशस्त्र बल द्वारा हर्ष फायर किया गया। इसके बाद जिला पुलिस बल, जिला पुलिस बल महिला, वन विभाग, एनसीसी, स्काउट एवं गाइड के दलों ने अनुशासित मार्चपास्ट करते हुए अतिथि को सलामी दी। परेड के बाद अधिकारियों ने विभिन्न दलों के प्रमुखों का परिचय प्राप्त किया।
समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की भी प्रस्तुति दी गई। फुल ड्रेस रिहर्सल के माध्यम से स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह की व्यवस्थाओं और कार्यक्रमों का अंतिम अभ्यास किया गया।
इस अवसर पर एसडीएम  प्रमोद कुमार चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर एवं एसडीएम बहोरीबंद  प्रदीप कुमार मिश्रा, तहसीलदार नगर  अजीत तिवारी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री सच्चिदानंद पांडे, रक्षित निरीक्षक श्रीमती संध्या सिंह, सहायक संचालक शिक्षा  राजेश अग्रहरि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)