थाने से चंद कदम की दूरी पर मंदिर में चोरी, भगवान का चांदी का मुकुट ले उड़े चोर कचहरी न्यायालय परिसर स्थित हनुमान मंदिर में दिनदहाड़े वारदात, पुजारी ने पट खोले तो सामने आया मामला

कटनी। शहर के कोतवाली थाना से चंद कदम की दूरी पर स्थित कचहरी न्यायालय परिसर के हनुमान मंदिर में शुक्रवार सुबह दिनदहाड़े चोरी की वारदात सामने आने से हड़कंप मच गया। चोर मंदिर में भगवान को पहनाया गया करीब 22 तोला वजनी चांदी का मुकुट चोरी कर ले गए।
मंदिर के पुजारी अनंत राम मिश्रा ने बताया कि सुबह जब उन्होंने मंदिर के पट खोले तो भगवान का चांदी का मुकुट गायब मिला। आसपास तलाश करने के बाद भी मुकुट का कोई पता नहीं चला। इसके बाद उन्होंने तत्काल घटना की सूचना कोतवाली पुलिस को दी।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मंदिर का निरीक्षण कर घटना की जानकारी जुटाई। पुजारी की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस द्वारा मंदिर परिसर एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, साथ ही संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।
थाने से महज कुछ दूरी पर मंदिर में चोरी की घटना होने से सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस ने जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी गया चांदी का मुकुट बरामद करने का भरोसा जताया है।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)