कटनी। भाई-बहन के पवित्र प्रेम और अटूट स्नेह का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में बड़े हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह से ही बाजारों में रौनक रही और बहनों ने भाइयों की कलाई पर रंग-बिरंगी राखियां बांधकर उनके सुखी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।
रक्षाबंधन के अवसर पर बहनों ने विधि-विधान से भाइयों का तिलक कर आरती उतारी और कलाई पर राखी बांधी। भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट कर उनकी रक्षा एवं हर सुख-दुख में साथ देने का संकल्प लिया। घर-घर में मिठाइयों का दौर चला और परिवारों में उत्सव का माहौल बना रहा।
पर्व को लेकर बाजारों में राखी, मिठाई, कपड़े और उपहारों की दुकानों पर दिनभर भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज रहने वाले भाई-बहन भी रक्षाबंधन मनाने अपने घर पहुंचे, जिससे बस स्टैंड एवं प्रमुख मार्गों पर आवागमन बढ़ा रहा। पूरे दिन शहर में भाई-बहन के स्नेह और उत्साह की झलक दिखाई दी।
रक्षाबंधन पर भाई-बहन के प्रेम का दिखा उल्लास, बहनों ने बांधी राखी

