कटनी। इंदौर से कटनी आए सिहोरा, जिला जबलपुर निवासी गौरव नवीन केवट का जरूरी सामान से भरा बैग ऑटो रिक्शा में छूट गया। बैग में घर की चाबी, वाहन की चाबी सहित अन्य आवश्यक सामान रखा हुआ था। बैग छूटने की जानकारी होने पर फरियादी ने सीसीटीवी टीम से संपर्क कर घटना की जानकारी दी।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी टीम ने तत्काल आसपास लगे कैमरों के फुटेज खंगाले और ऑटो रिक्शा का नंबर पता कर उसके चालक से संपर्क किया। ऑटो चालक के पास फरियादी का बैग सुरक्षित मिला। इसके बाद सीसीटीवी टीम ने बैग प्राप्त कर उसे फरियादी गौरव नवीन केवट को सकुशल सुपुर्द कर दिया।
बैग वापस मिलने पर फरियादी ने पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी टीम की कार्यवाही की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।
इस कार्यवाही में उपनिरीक्षक (रेडियो) अनामिका सोनकर (चौहान), म.आर. 339 सुलेखा शुक्ला एवं म.आर. 110 उत्तरा कुम्हार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सीसीटीवी टीम की तत्परता से ऑटो में छूटा यात्री का बैग सकुशल बरामद

