दीपावली पर आतिशबाजी की दुकानें लगाने तीन स्थल निर्धारित सुरक्षा के मद्देनजर प्रशासन ने बदले पूर्व वर्षों के कुछ स्थल, 6 से 20 नवंबर तक जारी होंगे अस्थायी लाइसेंस

कटनी। दीपावली पर्व पर आतिशबाजी के फुटकर विक्रय को सुरक्षित एवं व्यवस्थित बनाने के लिए जिला प्रशासन ने इस वर्ष तीन स्थान निर्धारित किए हैं। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री आशीष तिवारी के निर्देशानुसार सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पूर्व वर्षों में चयनित कुछ स्थलों में बदलाव किया गया है। निर्धारित स्थलों पर आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए 6 नवंबर से 20 नवंबर 2026 तक 15 दिवसीय अस्थायी लाइसेंस जारी किए जाएंगे। इन तीन स्थानों पर लगेंगी आतिशबाजी की दुकानें
ग्राम इमलिया में नया स्थल निर्धारित पूर्व वर्षों में माधवनगर क्षेत्र के ग्राम पड़रवारा में निर्धारित स्थल के स्थान पर इस वर्ष तहसील कटनी अंतर्गत ग्राम इमलिया में खसरा नंबर 94/1 एवं 94/2 की भूमि का चयन किया गया है। यहां आतिशबाजी के फुटकर विक्रय के लिए दुकानें लगाई जाएंगी।
होमगार्ड ग्राउंड झिंझरी में लगेंगी दुकानें
द्वारका सिटी खेल मैदान के स्थान पर इस वर्ष होमगार्ड ग्राउंड झिंझरी को आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए निर्धारित किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन ने स्थल में बदलाव किया है।
एनकेजे में पूर्व निर्धारित स्थल पर ही होगा विक्रय
न्यू कटनी (एनकेजे) क्षेत्र में तिलक कॉलेज एवं एनकेजे पुलिस चौकी के पास स्थित रिक्त भूमि को पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी आतिशबाजी की दुकानें लगाने के लिए निर्धारित रखा गया है।
सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता
जिला प्रशासन द्वारा दीपावली पर्व के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को प्राथमिकता देते हुए आतिशबाजी की दुकानों के लिए निर्धारित स्थलों में बदलाव किया गया है। प्रशासन का उद्देश्य आतिशबाजी के फुटकर विक्रय को सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाना है।
अस्थायी लाइसेंस प्राप्त दुकानदार निर्धारित स्थलों पर ही आतिशबाजी का फुटकर विक्रय कर सकेंगे। निर्धारित स्थलों के अलावा अन्य स्थानों पर दुकानें लगाने की अनुमति नहीं होगी।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)