इस वर्ष भी धूमधाम से मनाया जाएगा सांई शोभा यात्रा व जन्मोत्सव सांई फेंस क्लब की हुई बैठक..तैयारियां शुरू

कटनी -प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी साई फेंस क्लब द्वारा साईं शोभा यात्रा व जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम से मनाने समिति सदस्यों द्वारा तैयारी प्रारंभ कर दी गई है गत दिवस साई फेंस क्लब की बैठक शेर चौक में हुई जिसमें कार्यक्रम को लेकर चर्चा की गई l डॉ. रजनीश जी शास्त्री द्वारा जानकारी में बताया गया कि इस बार साईं जन्मोत्सव का तीन दिवसीय कार्यक्रम 29 मार्च से 31 मार्च तक रहेगा जिसमें 29मार्च को अभिषेक पूजन और सायंकाल विशाल भजन संध्या होगी, 30 मार्च को साईं विशाल साईं शोभायात्रा जो कि मंदिर से शुरू होकर शहर के प्रमुख मार्गो से होते हुए वापस मंदिर पर समाप्त होगी इसके बाद 31मार्च को सुबह 12 बजे से हवन पूजन के बाद भंडारे का आयोजन किया जाएगा जिसके बाद कार्यक्रम का समापन होगा बैठक मे डॉ रजनीश जी शास्त्री ,पप्पू गुप्ता, गुल्लू ख़मपरिया ,संदीप गुप्ता मंटू सुरेंद्र सोनी, रौनक खण्डेलवाल सुनील, हसीजा, प्रदीप दुबे, सुमित जायसवाल ,सुरेन्द्र सोनी, दीपक कचेर ,मनीष साहु ,अमित तोमर रूपेश पहारिया ,डॉ रमेश सोनी संजय नाकरा ,शरद गुप्ता वीरेंद्र सोनी ,प्रदीप गुप्ता ,कमलेश सोनी विपिन सोनी, सुशांत पटेल भीष्म बरसानी, मधु गुप्ता माही तिवारी शिखा ख़मपरिया रेशु गुप्ता मंजू शर्मा सरिता गुप्ता रिया खंपरिया पूजा खंपरियाबाबू टुटेजा सुरेन्द्र पाटक दिनेश चेलानी मनोज गोस्वामी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)