*मुख्यमंत्री डॉ यादव का 1 किलोमीटर लंबी आभार रैली में हुआ आत्मीय स्वागत *

कटनी – मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का शनिवार को कटनी जिले के बरही स्थित
बड़ा तालाब से श्री विजयनाथ धाम मंदिर के मेला प्रांगण में बने कृषि महोत्सव आयोजन के भव्य सभास्थल तक पहुंचने के करीब एक किलोमीटर लंबे बरही के मुख्य बाजार मार्ग से होते हुए भव्य और सुसज्जित रथ में निकली आभार रैली के दौरान बरहीवासियों ने पुष्प वर्षा कर अपने लोकप्रिय मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया।इस दौरान मुख्यमंत्री के साथ रथ में सांसद खजुराहो  विष्णु दत्त शर्मा, विजयराघवगढ़ विधायक  संजय सत्येन्द्र पाठक, जिला भाजपा अध्यक्ष श्री दीपक टंडन सोनी मौजूद रहे।अपने लाड़ले मुख्यमंत्री के स्वागत में पलक पांवड़े बिछाए बैठे सभी लोगों का मुख्यमंत्री डां यादव ने भी अभिवादन किया। यहां किसानों, व्यापारियों, जनप्रतिनिधियों सामाजिक संगठनों और प्रबुद्धजनों ने दिल खोलकर मुख्यमंत्री डॉ यादव का पुष्प वर्षा कर स्वागत और अभिनन्दन किया।आभार रैली के दौरान मुख्यमंत्री डॉ यादव ने सभी का अभिवादन किया। हेलीपेड से लेकर सभा स्थल तक करीब एक किलोमीटर लंबी आभार रैली मुख्य मार्ग,चौक बाजार, सुभाष चौक और कमानिया गेट से निकली। आभार रैली के दौरान 14 स्थानों में स्टाल लगाकर लोगों ने जगह- जगह मुख्यमंत्री का गर्मजोशी से आत्मीय स्वागत एवं अभिनन्दन किया। इनमें मेडिकल व्यापारी संघ, किराना व्यापारी संघ, सराफा व्यापारी संघ, कपड़ा व्यापारी संघ, वॉलीबॉल स्पोर्ट क्लब, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार, हार्डवेयर संघ, कसोधन गुप्ता समाज, अधिवक्ता संघ, सेल यूनियन परिवार एवं समस्त पार्षद गण शामिल थे।*इन स्थानों पर हुआ स्वागत*मुख्यमंत्री डॉ यादव का बरही के चौक बाजार सुभाष चौक, कमानिया गेट सहित अन्य स्थानों पर लोगों ने आत्मीय स्वागत किया।खुशियों की सौगात विजयराघवगढ़ विधानसभा क्षेत्र की जनता द्वारा आभार रैली के माध्यम से मुख्यमंत्री डॉ यादव का आत्मीय स्वागत इस क्षेत्र के 27 ग्रामों के करीब 11 हजार किसानों के खेतों तक पानी पहुंचाने की महत्वाकांक्षी बरही सूक्ष्म उद्ववहन सिंचाई परियोजना की बीते 3 फरवरी 2026 को राज्य मंत्रिपरिषद से मिली स्वीकृति की खुशी और यहां करीब 243 करोड़ रुपए से अधिक के निर्माण व विकास कार्यों के होने जा रहे लोकार्पण व भूमिपूजन के रूप में सौगात देने के लिए मुख्यमंत्री डॉ यादव के प्रति कृतज्ञता और आभार व्यक्त करने के लिए विशाल और भव्य रैली निकाल कर सभी वर्गो और समाज द्वारा स्वागत किया गया।बरही सूक्ष्म उद्ववहन सिंचाई परियोजना की लागत 566.92 करोड़ रूपए है। इसके पूर्ण होने के बाद बरही एवं विजयराघवगढ़ तहसील के 27 गांवों की करीब 20 हजार हेक्टेयर कृषि भूमि में सिंचाई सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। इससे लगभग 11 हजार किसानों के खेतों तक फसलों की सिंचाई के लिए पानी पहुंचेगा।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)