कार्यवेक्षकों के मुद्दों पर मंत्रणा के साथ होली मिलन सम्पन्न।

कटनी। एमसीएम से चार्जमेन पद पर पदोन्नति, तकनीकी सीएम,एलडीसी सीएम के नोशनल प्रमोशन एवं नोशनल इंक्रीमेंट,6500 ग्रेड पे तथा 1.86 का फिटमेंट फैक्टर सहित भविष्य में केंद्रीय कर्मचारियों के लिए ऑप्शन जैसे वृहद मुद्दों पर सार्थकतापूर्ण विचारमंथन के बाद होली मिलन के साथ ही आयुध निर्माणी कार्यवेक्षक सम्मेलन का समापन हुआ। सम्मेलन में पहुंचे पदाधिकारियों के द्वारा कार्यवेक्षकों के विभिन्न प्रश्नों एवं शंकाओं का समाधान किया गया।आयुध निर्माणी कटनी के पूर्वी क्षेत्र स्थित बैचलर मैस मे आयोजित कार्यवेक्षक संघ का सम्मेलन एवं होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन गत 14 मार्च 2026 ,शनिवार को किया गया । इसमें जबलपुर जोन से पधारे एआईएएनजीओस के पदाधिकारियों में जेसीएम तृतीय अजय यादव,सत्येंद्र प्रताप सिंह (आयुध निर्माणी खमरिया , अध्यक्ष),अजय चौहान (जबलपुर जोन अध्यक्ष), डी सी पांडे (जबलपुर जोन सचिव),अमित श्रीवास्तव (राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य), अजय कुमार (पूर्व राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य),ए के कुंडू (पूर्व अध्यक्ष),मधुसूदन दहिया (सचिव आयुध निर्माणी जबलपुर),धर्मेंद्र व्यास (उपाध्यक्ष आयुध निर्माणी जबलपुर) ने स्वागतोपरांत सिलेसिलेवार ढंग से आयुध निर्माणियों के कार्यवेक्षकों समेत विभिन्न कैडर की उपयोगिता तथा सभी के लिए जरूरी मुद्दों पर प्रकाश डाला।
आगत अतिथियों ने सम्मेलन में मौजूद सभी कार्वेक्षकों के उपरोक्त मुद्दों के अलावा विभिन्न प्रश्नों का बड़ी ही साफगोई एवं बोधगम्यता शैली में जवाब देते हुए उनकी प्रत्येक शंकाओं का समाधान किया एवं बताया कि, वर्तमान में आयुध निर्माणियों में जो भी कैडर विविध बैकलॉग में शेष हैं वह एक तरह से क्रीमी लेयर हैं और हमारा सामना पिछले कुछ वर्षों से जब से निगमीकरण प्रक्रिया को अपनाया गया है तो वर्तमान परिवेश में खुले बाजार की इस प्रतियोगिता में हम लगातार खरे भी उतर रहे हैं तथा अनेक निर्माणियां आज लाभ की स्थितियों में हैं ।
आयोजित सम्मेलन के साथ ही होली मिलन में कटनी इकाई अध्यक्ष उमाशंकर एवं सचिव प्रकाश सिंह गौतम के अलावा
जितेंद्र राहंगडाले,अखिलेश यादव, मनोज पटेल,संजय ईश्वर, कमलेश राय,नितिन श्रीवास्तव, आशीष गौतम,नीतीश विश्वास, डी एन सिंह,सत्य प्रकाश यादव, रामाशंकर त्रिपाठी,भूपेंद्र ठाकुर, मकरध्वज पटेल,महेश सेन, दीपक बिचपुरिया,सुशील श्रीवास्तव,विनोद कुमार महतो, हरी लाल रैदास,वेद प्रकाश यादव,सौरभ क्लीयरेंस,हरि सिंह,अजीत सिंह,एस के सिंह, सुमंत शील,महेंद्र साहू, लिंगराजू नायडू,रेजीनॉल्ड जेकब,ए एस जे पीटर,जीवन दत्त तिवारी,विजय यादव,उदित झा,राजेश रोशन,अमर,राजेश बोके,ललित शर्मा,नरेंद्र कुमार, दशरथ गोटिया,प्रीतिश विश्वास, अजय कुमार बैन,जवाहरलाल मेघवानी,पवनेंद्र मुछाल, पंकज कुमार,तारकनाथ पाल,सुग्रीव प्रसाद,पिंटू कुमार,सुमित कुमार, उत्तम कुमार,संदीप त्रिपाठी, प्रेमलाल,राजकुमार पांडे, ज्ञानचंद सहित विशिष्ट अतिथि सुधीर शुक्ला,उमेश विश्वकर्मा, दारा सिंह विरदी,माधव सिंह, आशीष खरे आदि सभी कार्यवेक्षकों की गरिमापूर्ण उपस्थिति रही।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)