थाना रंगनाथनगर क्षेत्र में अपराध करने की नियत से देशी सुअर मार बम लेकर घूमने वाले दहशत गर्दी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

थाना रंगनाथनगर  अपराध क्रमांक 128/2026 धारा 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम गिरफ्तार आरोपी- प्रकाश उर्फ पिक्कू पाण्डेय पिता स्व राम प्रमोद पाण्डेय उम्र 30 साल निवासी लखेरा राधा कृष्ण जी के मंदिर के पीछे थाना रंगनाथनगर । घटना क्रमः- दिनांक 21/03/2026 को दौरान पेट्रोलिंग के सूचना मिली की एक व्यक्ति का काली क्रीम कलर की टीशर्ट व ब्लैक कलर का लोवर पहने है जो नया गांव लखेरा पाण्डेय का बगीचा के पास एक देशी सुअर मार बम लिये अपराध करने की नियत से घूम रहा है जो रंगनाथनगर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुची जहा देखा कि एक व्यक्ति जिलेटिन की पन्नी लिये घूम रहा है जो संदेह्स्पद स्थिति को देखते हुये पुलिस के द्वारा घेराबंदी कर पकडकर संदेही से उसके हाथ मे लिये पन्नी को खोलकर देखा जो उसके पास रखी पन्नी में एक नग देशी सुअर मार बम मिला जो संदेही से नाम पता पूछने पर प्रकाश उर्फ पिक्कू पाण्डेय बताया जो देशी सुअर मार बम रखने के संबध में कागजाद नही होना बताया जो आरोपी के विरूध्द 5 विस्फोटक पदार्थ अधिनियम का मामला पंजीबध्द किया गया । आरोपी के पूर्व में भी कई अपराध है एंव गिरफ्तारी वारंट भी है जो आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया । उल्लेखनीय भूमिका-
उप.निरी.अरूणपाल सिंह थाना प्रभारी रंगनाथनगर, सउनि बहादुर सिंह, प्र.आर.अजय तिवारी, प्र.आर. प्रमोद पाठक, प्र.आर.पवन पाठक, प्र.आर.महेन्द्र दुबे, प्र.आर. रामनरेश शुक्ला, आर. रोशन यादव, बृजेश यादव ,म.आर.रूचिका अग्रहरि एनआरएस योगेश की सराहनीय भूमिका रही ।

Please follow and like us:
Pin Share

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Enjoy this blog? Please spread the word :)